Contact for Advertisement 9919916171


असम: फाइनल मुकाबले में वेस्ट कार्बी आंगलोंग एफसी ने 1-0 से दर्ज की जीत, बनी चैंपियन

- Photo by : social media

असम  Published by: Rajib Doloi , Date: 12/11/2026 11:50:55 am Share:
  • असम
  • Published by: Rajib Doloi ,
  • Date:
  • 12/11/2026 11:50:55 am
Share:

संक्षेप

असम: मोरीगांव जिले के जागीरोड में पश्चिम नागांव खेल संघ की ओर से आयोजित स्वर्गीय शिशुराम हजारिका स्मारक अखिल असम नॉकआउट फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 10 नवंबर 2026 को खेला गया।

विस्तार

असम: मोरीगांव जिले के जागीरोड में पश्चिम नागांव खेल संघ की ओर से आयोजित स्वर्गीय शिशुराम हजारिका स्मारक अखिल असम नॉकआउट फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 10 नवंबर 2026 को खेला गया। पश्चिम नागांव स्टेडियम में आयोजित इस खिताबी मुकाबले में वेस्ट कार्बी आंगलोंग एफसी और कमरबाड़ी जेएफसी की टीमें आमने-सामने रहीं। रोमांचक मुकाबले में वेस्ट कार्बी आंगलोंग एफसी ने कमरबाड़ी जेएफसी को 1-0 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मैच का उद्घाटन मंत्री पीयूष हजारिका के निजी सचिव अपूर्व डेका ने किया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और दर्शकों को रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। अंततः वेस्ट कार्बी आंगलोंग एफसी ने एक गोल की बढ़त बरकरार रखते हुए जीत हासिल की।

पश्चिम नागांव खेल संघ की ओर से इस प्रतियोगिता के आयोजन का उद्देश्य असम के विभिन्न क्षेत्रों में छिपी फुटबॉल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और खिलाड़ियों को अपनी खेल क्षमता दिखाने का अवसर देना है। आयोजकों का मानना है कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से राज्य में फुटबॉल को बढ़ावा मिलेगा और उभरते खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। प्रतियोगिता में विजेता टीम को 1 लाख 50 हजार रुपये की नकद पुरस्कार राशि के साथ ट्रॉफी प्रदान की जाती है, जबकि उपविजेता टीम को 1 लाख रुपये और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाता है। इस आयोजन ने स्थानीय खेल प्रेमियों और फुटबॉल खिलाड़ियों में खासा उत्साह पैदा किया।