-
☰
छत्तीसगढ़: छठ पर्व की तैयारियों का कलेक्टर ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश
- Photo by : social media
संक्षेप
छत्तीसगढ़: सूरजपुर सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
विस्तार
छत्तीसगढ़: सूरजपुर सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ रेण नदी स्थित छठ घाट का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने छठ पूजा समिति के सदस्यों से चर्चा कर आयोजन की तैयारियों और श्रद्धालुओं को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि छठ पर्व पर श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए सभी जरूरी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं। घाटों और पूजा स्थलों पर सुरक्षा के लिए नगर सैनिकों एवं पुलिस बल की तैनाती, मुख्य मार्गों पर बैरिकेडिंग, सुचारु यातायात के लिए आवागमन मार्ग निर्धारित करने और पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने घाटों पर बिजली, साफ-सफाई और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। साथ ही किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य टीम और आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध रखने को कहा। जलाशय में सुरक्षा के मद्देनजर गोताखोरों की तैनाती तथा श्रद्धालुओं की निगरानी के लिए पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश भी दिए गए। कलेक्टर ने पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने तथा पर्व के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने को कहा। उन्होंने श्रद्धालुओं के आवागमन को सहज, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने पर भी जोर दिया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद सूरजपुर के उपाध्यक्ष शैलेष अग्रवाल, एसडीएम प्रशांत कुशवाहा, नगर पुलिस अधीक्षक विशाल गर्ग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और छठ पूजा समिति के सदस्य मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान में दुकानों में घुसा बेकाबू ट्रक, लाखों रुपयों का हुआ नुकसान
असम: फाइनल मुकाबले में वेस्ट कार्बी आंगलोंग एफसी ने 1-0 से दर्ज की जीत, बनी चैंपियन
हरियाणा: जींद जेल में मोबाइल पहुंचाने के मामले में तीन आरोपी हुए गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में पुलिस का पैदल गश्त और चेकिंग अभियान हुई तेज