Contact for Advertisement 9919916171


छत्तीसगढ़: मोहरा ऐनीकट दुर्घटना संभावित क्षेत्र घोषित, सेल्फी व स्नान पर पूर्ण प्रतिबंध

- Photo by : social media

छत्तीसगढ़  Published by: Prabhesh Mishra , Date: 20/02/2026 04:09:02 pm Share:
  • छत्तीसगढ़
  • Published by: Prabhesh Mishra ,
  • Date:
  • 20/02/2026 04:09:02 pm
Share:

संक्षेप

छत्तीसगढ़: आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम अंतर्गत संचालित सम्पूर्णता अभियान 2.0 के तहत निर्धारित 6 पैरामीटरों की शत-प्रतिशत संतृप्ति सुनिश्चित करने हेतु अनुविभागीय अधिकारी (राज.) श्रीमती ल

विस्तार

छत्तीसगढ़: आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम अंतर्गत संचालित सम्पूर्णता अभियान 2.0 के तहत निर्धारित 6 पैरामीटरों की शत-प्रतिशत संतृप्ति सुनिश्चित करने हेतु अनुविभागीय अधिकारी (राज.) श्रीमती ललिता भगत की अध्यक्षता तथा जनपद पंचायत प्रतापपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी की उपस्थिति में जनपद पंचायत सभाकक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, पशुपालन, कृषि, पीएचई एवं स्वच्छ भारत मिशन से संबंधित सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारी एवं ब्लॉक फेलो उपस्थित रहे।

 इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा वर्तमान प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई तथा कम प्रगति वाले विभागों की पहचान कर समयबद्ध लक्ष्य निर्धारित किए गए।  एसडीएम ने निर्देश दिए कि सभी विभाग तय समय-सीमा में 100 प्रतिशत संतृप्ति सुनिश्चित करते हुए साप्ताहिक प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत करें। साथ ही ग्राम स्तर पर जनजागरूकता अभियान चलाकर विभागीय समन्वय के माध्यम से योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।