Contact for Advertisement 9919916171


गुजरात: फतेहाबाद में जुआ खेलते 15 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने 1.11 लाख रुपये किए बरामद

- Photo by : social media

गुजरात  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 11/11/2026 01:08:58 pm Share:
  • गुजरात
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 11/11/2026 01:08:58 pm
Share:

संक्षेप

गुजरात: फतेहाबाद जुआ और सट्टेबाजी जैसी अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए फतेहाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना सदर पुलिस ने गांव चिंदड़ और धांगड़ में अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर जुआ खेल रहे 15 लोगों को गिरफ्तार किया।

विस्तार

गुजरात: फतेहाबाद जुआ और सट्टेबाजी जैसी अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए फतेहाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना सदर पुलिस ने गांव चिंदड़ और धांगड़ में अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर जुआ खेल रहे 15 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 1 लाख 11 हजार 300 रुपये की नकदी और ताश के पत्ते बरामद किए हैं। दोनों मामलों में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गई। बाद में आरोपियों को जमानत पर रिहा कर दिया गया।

थाना सदर प्रभारी उपनिरीक्षक सुमित के अनुसार, पहली कार्रवाई 9 नवंबर को गांव चिंदड़ में की गई। पुलिस चौकी बड़ोपल की टीम उपनिरीक्षक सुरेश कुमार के नेतृत्व में गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि गांव के एक खाली मकान में कुछ लोग रुपये दांव पर लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने सीआईए टीम के साथ मौके पर छापा मारा और आठ लोगों को पकड़ लिया। उनकी पहचान संदीप, बृजेश उर्फ बंटी, सोनू, मनीष, प्रमोद, महेंद्र सिंह, अनिल और अशोक कुमार के रूप में हुई। सभी आरोपी गांव चिंदड़ के निवासी हैं। पुलिस ने मौके से 44 हजार रुपये और 52 ताश के पत्ते बरामद किए। इस मामले में अभियोग संख्या 442 दिनांक 9 नवंबर 2026 के तहत हरियाणा सार्वजनिक जुआ निवारण अधिनियम, 2025 की धारा 3 और 4 में केस दर्ज किया गया।

वहीं, दूसरी कार्रवाई 10 नवंबर को गांव धांगड़ में की गई। उपनिरीक्षक भूप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर ईख के खेत में बने कोठड़े के पास छापेमारी की। यहां बल्ब की रोशनी में जुआ खेल रहे सात लोगों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की पहचान सुखदेव, स्वर्ण सिंह, प्रमोद और राजकुमार निवासी धांगड़, बलविंद्र निवासी भिरड़ाना, राजू सिंह निवासी राकसेड़ा तथा महाबीर निवासी भूना के रूप में हुई। पुलिस ने इनके पास से 67 हजार 300 रुपये की नकदी और 52 ताश के पत्ते बरामद किए। इस संबंध में अभियोग संख्या 443 दिनांक 10 नवंबर 2026 के तहत मामला दर्ज किया गया।

थाना प्रभारी उपनिरीक्षक सुमित ने बताया कि जुआ और सट्टेबाजी के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने आमजन से ऐसी गैरकानूनी गतिविधियों से दूर रहने और आसपास इस तरह की गतिविधियों की जानकारी पुलिस को देने की अपील की।

Related News

उत्तर प्रदेश: 42 करोड़ रुपये खर्च कर लगाया गया ITMS सिस्टम भी नहीं दिला पा रहा जाम से राहत, उठे सवाल

मध्य प्रदेश: करोली चौकी और मांधाता पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, नकदी के साथ दो मोटरसाइकिल और ताश के पत्ते बरामद

मध्य प्रदेश: पुनासा उद्वहन सिंचाई योजना के चांदेल तालाब से नहर में जल प्रवाह शुरू, किसानों को मिलेगी राहत

उत्तर प्रदेश: साफ-सफाई, सुरक्षा और रोशनी की व्यवस्था का लिया जायजा, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर विशेष ध्यान

उत्तरा प्रदेश: किशनपुरा चौकी प्रभारी राकेश कुमार और एंटी रोमियो टीम की तत्परता से परिवार में लौटी खुशियां

दिल्ली: नए कानून के तहत अधिकतम ₹5,000 तक जुर्माना, आवेदन खारिज करने पर भी होगी कार्रवाई


Featured News