Contact for Advertisement 9919916171


गुजरात: एसपी उपासना ने किसानों से की अपील, फसल अवशेषों में आग लगाने के बजाय अपनाएं आधुनिक कृषि तकनीक

- Photo by : social media

गुजरात  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 11/11/2026 01:11:19 pm Share:
  • गुजरात
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 11/11/2026 01:11:19 pm
Share:

संक्षेप

गुजरात: जींद जिले में पराली जलाने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जींद पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। खेतों में पराली और फसल अवशेष जलाने वालों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।

विस्तार

गुजरात: जींद जिले में पराली जलाने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जींद पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। खेतों में पराली और फसल अवशेष जलाने वालों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। अब तक ऐसे 8 मामलों में केस दर्ज किए जा चुके हैं। पुलिस अधीक्षक उपासना ने स्पष्ट किया है कि पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

एसपी उपासना ने किसानों और आमजन से अपील करते हुए कहा कि खेतों में पराली, फसल अवशेष और भूसे को आग न लगाएं। उन्होंने कहा कि पराली जलाने से वायु प्रदूषण बढ़ता है और मिट्टी की उर्वरक क्षमता प्रभावित होती है। इसके अलावा जहरीले धुएं से लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। खेतों से निकलने वाला धुआं सड़कों पर दृश्यता कम कर देता है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाता है।

उन्होंने बताया कि जींद पुलिस पराली जलाने की घटनाओं पर लगातार निगरानी रख रही है। संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। किसानों को जागरूक करने के साथ-साथ नियमों का उल्लंघन करने वालों पर निर्धारित जुर्माना और कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है।

जींद पुलिस ने किसानों से पराली जलाने की परंपरा छोड़कर आधुनिक कृषि उपकरणों और पर्यावरण अनुकूल तकनीकों के माध्यम से फसल अवशेषों का उचित प्रबंधन करने की अपील की है। पुलिस ने कहा कि स्वच्छ हवा, स्वस्थ समाज और सुरक्षित भविष्य के लिए पर्यावरण संरक्षण में प्रशासन का सहयोग करना सभी की जिम्मेदारी है।

Related News

उत्तर प्रदेश: 42 करोड़ रुपये खर्च कर लगाया गया ITMS सिस्टम भी नहीं दिला पा रहा जाम से राहत, उठे सवाल

मध्य प्रदेश: करोली चौकी और मांधाता पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, नकदी के साथ दो मोटरसाइकिल और ताश के पत्ते बरामद

मध्य प्रदेश: पुनासा उद्वहन सिंचाई योजना के चांदेल तालाब से नहर में जल प्रवाह शुरू, किसानों को मिलेगी राहत

उत्तर प्रदेश: साफ-सफाई, सुरक्षा और रोशनी की व्यवस्था का लिया जायजा, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर विशेष ध्यान

उत्तरा प्रदेश: किशनपुरा चौकी प्रभारी राकेश कुमार और एंटी रोमियो टीम की तत्परता से परिवार में लौटी खुशियां

दिल्ली: नए कानून के तहत अधिकतम ₹5,000 तक जुर्माना, आवेदन खारिज करने पर भी होगी कार्रवाई


Featured News