Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: शाहजहांपुर पहुंचे धर्मगुरु सचिन रावण, वाल्मीकि समाज ने किया भव्य स्वागत और सम्मान

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Anil , Date: 21/08/2026 12:27:52 pm Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Anil ,
  • Date:
  • 21/08/2026 12:27:52 pm
Share:

संक्षेप

हरियाणा: वाल्मीकि धर्म समाज (वाधस) रजि. भारत के संस्थापक एवं धर्मगुरु सचिन रावण जी, जालंधर से शहीदों की नगरी शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश आगमन पर वाल्मीकि समाज के विभिन्न संगठनों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मिलकर उनका स्वागत एवं सम्मान किया।

विस्तार

हरियाणा: वाल्मीकि धर्म समाज (वाधस) रजि. भारत के संस्थापक एवं धर्मगुरु सचिन रावण जी, जालंधर से शहीदों की नगरी शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश आगमन पर वाल्मीकि समाज के विभिन्न संगठनों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मिलकर उनका स्वागत एवं सम्मान किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रमुख संगम कुमार वाल्मीकि जी ने सिरोपा पहनाकर तथा श्याम बाबू जी ने महामानव बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।

कार्यक्रम में एडवोकेट मुरारीलाल भास्कर जी, उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अजय प्रधान जी, नामित पार्षद रामनिवास जी, समाजसेवक शालू जी, सफाई यूनियन जिलाध्यक्ष दिनेश उर्फ राजा भैया जी, RVP जिलाध्यक्ष सचिन कुमार वाल्मीकि जी, रवि यादव जी, पुवायां विधानसभा अध्यक्ष मुकेश कुमार वाल्मीकि जी सहित अन्य सामाजिक साथी उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपस्थित सभी साथियों ने समाज की एकता, सामाजिक न्याय, शिक्षा, अधिकार एवं सम्मान से जुड़े महत्वपूर्ण विचारों पर प्रकाश डाला और समाज को संगठित होकर आगे बढ़ने का संदेश दिया।

Related News

झारखण्ड: SKIPA में AMRUT 2.0 प्रशिक्षण का हुआ समापन, छतरपुर विकास का संकल्प

उत्तर प्रदेश: बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे डीएम, ग्रामीणों से किया संवाद, राहत सामग्री समय पर पहुंचाने के निर्देश

हरियाणा: करनाल के मंदिर चोरी मामले में आरोपी गिरफ्तार, रिमांड के दौरान चांदी के मुकुट समेत सामान बरामद

उत्तर प्रदेश: शामली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक ही दिन में चार आरोपी हुए गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश: गोचर महाविद्यालय और कृषि इंटर कॉलेज के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी से की मुलाकात

राजस्थान: ग्राम पंचायत विकास योजना में बच्चों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने पर दिया गया जोर


Featured News