-
☰
हरियाणा: करनाल कोर्ट कॉम्प्लेक्स की सुरक्षा व्यवस्था का एसपी करण गोयल ने किया निरीक्षण
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: करनाल में न्यायालय परिसर की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक करण गोयल (आईपीएस) ने कोर्ट कॉम्प्लेक्स का दौरा कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया।
विस्तार
हरियाणा: करनाल में न्यायालय परिसर की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक करण गोयल (आईपीएस) ने कोर्ट कॉम्प्लेक्स का दौरा कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौके पर तैनात सिक्योरिटी इंचार्ज और पुलिसकर्मियों से सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की। एसपी ने न्यायालय परिसर के प्रवेश और निकास द्वारों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परिसर में आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति पर सतर्क नजर रखी जाए और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या वस्तु की जानकारी मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाए। उन्होंने सुरक्षा ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों को पूरी जिम्मेदारी और मुस्तैदी से काम करने के साथ आपसी तालमेल बनाए रखने की हिदायत दी। साथ ही सुरक्षा से जुड़ी किसी भी महत्वपूर्ण सूचना को बिना देरी वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाने को कहा। एसपी ने स्पष्ट किया कि न्यायालय परिसर की सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। करनाल पुलिस का कहना है कि न्यायालय परिसर में आने वाले आम नागरिकों, अधिवक्ताओं और अन्य लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा प्रबंधों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।
छत्तीसगढ़: छठ पर्व की तैयारियों का कलेक्टर ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश
उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान में दुकानों में घुसा बेकाबू ट्रक, लाखों रुपयों का हुआ नुकसान
असम: फाइनल मुकाबले में वेस्ट कार्बी आंगलोंग एफसी ने 1-0 से दर्ज की जीत, बनी चैंपियन
हरियाणा: जींद जेल में मोबाइल पहुंचाने के मामले में तीन आरोपी हुए गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में पुलिस का पैदल गश्त और चेकिंग अभियान हुई तेज