-
☰
हरियाणा: जींद जेल में मोबाइल पहुंचाने के मामले में तीन आरोपी हुए गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: जींद जिला जेल में अवैध रूप से मोबाइल फोन और प्रतिबंधित सामान पहुंचाने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विस्तार
हरियाणा: जींद जिला जेल में अवैध रूप से मोबाइल फोन और प्रतिबंधित सामान पहुंचाने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सीआईए स्टाफ जींद की टीम ने कार्रवाई करते हुए जतिन उर्फ डेविड निवासी रामराये, शंकर निवासी जुलाना और नवीन उर्फ नोनी निवासी कालवा को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। सीआईए स्टाफ के इंचार्ज निरीक्षक अनुप कुमार ने बताया कि जेल प्रशासन की ओर से थाना सिविल लाइन जींद में शिकायत दी गई थी। शिकायत के मुताबिक, जिला जेल में तलाशी के दौरान एक की-पैड मोबाइल फोन, एक बैटरी, चार सिम कार्ड और दो छोटी तार बरामद हुई थीं। जेल परिसर में प्रतिबंधित सामान मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू की। इस संबंध में थाना सिविल लाइन जींद में आरोपियों के खिलाफ प्रिजन एक्ट की धारा 42 के तहत मामला दर्ज किया गया था। बाद में मामले की जांच सीआईए स्टाफ जींद को सौंप दी गई। जांच के दौरान तीनों आरोपियों के नाम सामने आए। इसके बाद पुलिस ने अदालत से प्रोडक्शन वारंट प्राप्त कर उन्हें गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया है। मामले में आगे की जांच और कानूनी प्रक्रिया जारी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि जेल के भीतर प्रतिबंधित सामान पहुंचाने की इस गतिविधि में अन्य कोई व्यक्ति भी शामिल था या नहीं। जींद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जेल की सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावित करने और जेल परिसर में प्रतिबंधित वस्तुएं पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।
छत्तीसगढ़: छठ पर्व की तैयारियों का कलेक्टर ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश
उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान में दुकानों में घुसा बेकाबू ट्रक, लाखों रुपयों का हुआ नुकसान
असम: फाइनल मुकाबले में वेस्ट कार्बी आंगलोंग एफसी ने 1-0 से दर्ज की जीत, बनी चैंपियन
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में पुलिस का पैदल गश्त और चेकिंग अभियान हुई तेज