Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: गांव चनत में पौधारोपण अभियान किया शुरू , पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
 

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Anil , Date: 09/06/2026 05:36:52 pm Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Anil ,
  • Date:
  • 09/06/2026 05:36:52 pm
Share:

संक्षेप

हरियाणा: हांसी पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गांव चनत के खेल स्टेडियम में पौधारोपण अभियान का आयोजन किया गया।

विस्तार

हरियाणा: हांसी पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गांव चनत के खेल स्टेडियम में पौधारोपण अभियान का आयोजन किया गया। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी अशोक मेहरा के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान के दौरान विभिन्न प्रजातियों के 20 पौधे रोपित किए गए। अभियान में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वयं पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी अशोक मेहरा ने कहा कि पौधे न केवल पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने का भी आधार हैं। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए पौधारोपण अत्यंत आवश्यक है। प्रत्येक नागरिक को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी नियमित देखभाल भी करनी चाहिए।


उन्होंने कहा कि  जिला प्रशासन द्वारा पर्यावरण संरक्षण को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। इन अभियानों का उद्देश्य लोगों को प्रकृति के प्रति जिम्मेदार बनाना तथा हरित आवरण को बढ़ाना है। उन्होंने ग्रामीणों से भी अधिक संख्या में पौधारोपण करने और पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर गांव के सरपंच प्रतिनिधि हिमांशु, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यकारी अभियंता संजीव त्यागी, ग्राम सचिव कुलदीप सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।