-
☰
हरियाणा: विश्वजीत सिंह बने डिप्टी एसपी, पुलिस विभाग में योगदान और क्रिकेट में प्रदर्शन के लिए सम्मानित
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: मुज़फ्फरनगर इंस्पेक्टर विश्वजीत सिंह के सी ओ बनने पर जिला पुलिस विभाग वे शुभचिंतकों में खुशी माहौल है।
विस्तार
हरियाणा: मुज़फ्फरनगर इंस्पेक्टर विश्वजीत सिंह के सी ओ बनने पर जिला पुलिस विभाग वे शुभचिंतकों में खुशी माहौल है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा एवं एस पी देहात आदित्य बंसल ने उनकी वर्दी पर पुलिस क्षेत्राधिकारी के स्टार लगाकर सम्मानित किया। इसके साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की। विश्वजीत सिंह का हाल ही में सी ओ के लिए प्रमोशन हुआ है। शासन से हुए प्रमोशन की जानकारी हाल हि में पुलिस विभाग को मिली। विश्वजीत सिंह यूपी पुलिस का वो इंस्पेक्टर जो आज से डिप्टी एसपी बन गया है। यह वो अफसर है, जो ठान लेता है वो कर देता है। अपने अभीतक के कार्यकाल में बदमाशो वे अपराधियों की कमर तो तोड़ी ही साथ ही क्रिकेट की दुनिया में भी खूब नाम कमाया बल्कि पुलिस विभाग में रहते हुए क्रिकेट की दुनिया में विश्वजीत सिंह ने अपना शानदार प्रदर्शन कर अटूट मेहनत और रिकॉर्ड-तोड़ पारियों से नाम कमाया है। साथ ही युवाओं को भी क्रिकेट मैं लाकर उनका भविष्य भी कामयाब बनाया और बना भी रहे हैं। विश्वजीत सिंह एक सजग चौकन्ने एवं तेजतर्रार वे अनुभवी तथा कानून व्यवस्था को चाक-चौबंद रखकर आमजन की सेवा भाव कर पुलिस का इकबाल बुलंद कर अपराधियों को मुठभेड़ों में उनके अंजाम तक पहुंचाने का जज्बा रखने वाले हमेशा दिन रात मेहनत कर इनामी बदमाशों को गिरफ्तार करके जेल की सलाखों के पीछे भेजने का काम भी किया साथ ही क्रिकेट की दुनिया में भी अपना बेहतरीन योगदान देकर विश्वजीत सिंह ने पुलिस का इकबाल बुलंद किया तथा विश्वजीत सिंह ने हमेशा साइबर क्राइम जागरूकता अभियान चलाकर साइबर अपराध से बचने के लिए आमजन को उपाय भी बताए तथा सतर्क कैसे रहना है वह भी जानकारी लोगो तक पहुंचाते रहते थे। कुल मिलाकर पुलिस क्षेत्राधिकारी विश्वजीत सिंह का पुलिस कैरियर ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण का प्रतीक रहा है।वही आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने उनको नए बेज लगाकर अपनी शुभकामनाएं संप्रेषित की और आशा जताई कि वह इसी प्रकार पुलिस सेवा में अपनी सराहनीय सेवाएं देकर पुलिस का इकबाल बुलंद करने का काम करते रहेंगे उनके क्षेत्राधिकारी बनने पर शुभचिंतकों मित्रों एवं अधीनस्थों ने उनके प्रौन्नति होने भी खुशी का इजहार करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।