-
☰
मध्य प्रदेश: नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
- Photo by : social media
विस्तार
मध्य प्रदेश: धार जिले के धामनोद थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग को कथित तौर पर बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने 21 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान संदीप कनासे, निवासी करोदिया, थाना करही, जिला खरगोन के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, 26 जून 2026 को नाबालिग के परिजनों ने धामनोद थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया गया कि नाबालिग अपनी मौसी के घर आई हुई थी और दोपहर करीब 2 बजे किराना सामान लेने के लिए बाहर गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने तलाश की तो उसके एक व्यक्ति के साथ चले जाने की जानकारी सामने आई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक धार सचिन शर्मा के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। टीम ने मुखबिर सूचना और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से नाबालिग और आरोपी की तलाश शुरू की। जांच के दौरान दोनों के गुजरात के अमरेली क्षेत्र में होने की जानकारी पुलिस को मिली। पुलिस टीम ने स्थानीय स्तर पर जानकारी जुटाई और बाद में नाबालिग को दस्तयाब कर आरोपी को हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ और विवेचना के बाद मामले में बीएनएस की धारा 87, 64(1) और पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 जोड़ी गईं। इसके बाद आरोपी संदीप कनासे को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक संतोषसिंह यादव, उपनिरीक्षक जयकिशन रायकवार, आरक्षक मनीष राठौर, आरक्षक अशोक मुनिया सहित धामनोद थाना पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
राजस्थान: वानर की मौत से गांव में पसरा मातम, ग्रामीणों ने हिंदू रीति-रिवाज से निकाली अंतिम यात्रा
हरियाणा: अंबाला पुलिस की अनोखी पहल, 600 खिलाड़ियों ने एथलेटिक मीट में दिखाया दम
पंजाब: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 तस्कर गिरफ्तार, 9 अवैध पिस्तौल और 6.311 किलो हेरोइन बरामद
असम: तिवा लोकनृत्य और संस्कृति के संरक्षण को लेकर 350 बच्चों व युवाओं ने शुरू किया सामूहिक प्रशिक्षण