Contact for Advertisement 9919916171


मध्य प्रदेश: नानपुर माली समाज ने शोकाकुल परिवारों में होली का रंग गुलाल डालकर शांति की करी कामना 

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Mehbub Khan , Date: 07/03/2026 11:50:40 am Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Mehbub Khan ,
  • Date:
  • 07/03/2026 11:50:40 am
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: नानपुर प्रेम  सुख शांति , स्नेह और खुशियों से भरा पर्व होली पर स्थानीय माली समाज द्वारा शोकाकुल परिवारों में होली का पहला रंग गुलाल डालकर शोक निवारण किया गया।

विस्तार

मध्य प्रदेश: नानपुर प्रेम  सुख शांति , स्नेह और खुशियों से भरा पर्व होली पर स्थानीय माली समाज द्वारा शोकाकुल परिवारों में होली का पहला रंग गुलाल डालकर शोक निवारण किया गया। समाज की रीती अनुसार शोकाकुल परिवार मे होली का दहन के बाद समाज के वरिष्ठ व समाज अध्यक्ष द्वारा समाज बैठक कर शोक संतृप्त परिवारों को सुचिबद्ध कर तिथि तय की जाती है। बाहर समाज में लेटर जारी कर सूचना दी जाती है। उसके बाद समाज के ग्रुप मे सूचना प्रदान कर शोक निवारण का कार्यक्रम संपन्न होता है। समाज के अध्यक्ष पत्रकार मनीष (गजानंद)माली ने बताया की परम्परा से चली आ रही रीति रिवाजों के अनुसार शोकाकुल परिवारों मे सामूहिक रूप से ईष्ट मित्रो, रिश्तेदार व समाज द्वारा शोक निवारण का कार्यक्रम संपन्न किया जाता है। उन्होंने बताया की इस शोक निवारण कार्यक्रम के पश्चात ही परिवार मे शुभ कार्य संचालित होते है। इसी कड़ी मे आज  नानपुर मे शोक संतृप्त परिवारों मे रंग ग़ुलाल कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम मे समाज भवन मे सभी महिलाएं समाज जन एवं बाहर से पधारे समाज जन एकत्रित होकर शोकाकुल  परिवार मे ढ़ोल के साथ जाते है।

 

समाज के वरिष्ठ सोमचंद माली ने बताया कि यहां तीन परिवारों में रंग गुलाल डाला जाएगा। बड़ी संख्या में एकत्रित होकर दुखद परिवारों में  होली पर कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर कुक्षी समाज के अध्यक्ष हीरालाल माली अलीराजपुर समाज अध्यक्ष अनिल माली ओर समाज के मुख्य रतनलाल माली सहित महिला मंडल की उपस्थिति में रंग गुलाल कार्यक्रम आयोजित हुआ। शोकाकुल परिवार की ओर से समाज में स्मृति की याद में पानी के जार ,बर्तन पात्र ओर नगदी राशि  समाज में भेट की। इस अवसर पर समाज के घनश्याम माली ने समाज से पधारे सभी समाज बंधुओं को होली पर्व की बधाई दी ओर युवा संगठन के अध्यक्ष हितेंद्र माली ने सभी समाज जन से आग्रह किया कि प्रति वर्षानुसार इस बार भी पंचमी पर सामूहिक गैर समाज भवन से स्वल्पाहार के बाद निकाली जाएगी ओर कहा शांति प्रिय होली मनाए,उसके बाद शाम को सामूहिक भोज समाज भवन में किया जाएगा। कार्यक्रम का समापन किया ,ओर बड़ा साईं मंदिर परिसर पर सामूहिक भोज करवाया अध्यक्ष माली समाज ने इस सफल आयोजन पर सभी को होली की बधाई दी ओर आभार माना l