-
☰
राजस्थान: टोंक बस स्टैंड पर 2100 यात्रियों को पिलाया गुलाब शर्बत
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: टोंक अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन द्वारा टोंक बस स्टैंड पर आज भीषण गर्मी में यात्रियों को शुद्ध गुलाब का शर्बत पिला कर सेवा की मिसाल प्रस्तुत की।
विस्तार
राजस्थान: टोंक अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन द्वारा टोंक बस स्टैंड पर आज भीषण गर्मी में यात्रियों को शुद्ध गुलाब का शर्बत पिला कर सेवा की मिसाल प्रस्तुत की। जानकारी देते हुए संघठन की सचिव शिक्षा विजय एवम कोषाध्यक्ष संगीता अग्रवाल ने बताया कि आज संघठन की अध्यक्ष अलका भण्डारी के नेतृत्व में बस स्टैंड टोंक पर शर्बत सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमे शुद्ध गुलाब शर्बत के 2100 ग्लास यात्रियों को पिला कर सेवा की गई ।पुरुषोत्तम मास में इस प्रकार के सेवा कार्यो का विशेष महत्व है। संघठन की अध्यक्ष अलका भण्डारी ने नारी शक्ति को राष्ट्र शक्ति बताते हुए समस्त मातृशक्ति को अपने अपने क्षेत्र में इस प्रकार के सेवा कार्य करने का आह्वान किया। यात्रियों ने भीषण गर्मी में शुद्ध प्रकृतिक शर्बत पीकर राहत महसूस करते हुए संघठन के सेवा भाव की मुक्त कंठ से प्रशंसा की सांस्कृतिक प्रकोष्ठ संयोजिका ज्योति जेन सायवाड़ ने कार्यक्रम में पधारी सभी मातृशक्ति का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संघठन की अध्यक्ष अलका भण्डारी सचिव शिक्षा विजय कोषाध्यक्ष संगीता अग्रवाल रंजना गर्ग ममता अग्रवाल रेखा गुप्ता खुशबू अग्रवाल सोहिनी मूंदड़ा ज्योति शर्मा हेमलता तोषनीवाल सीमा जेन निशि जेन गुड्डी शर्मा ज्योति जेन आदि पदाधिकारी उपस्थित रही।
हरियाणा: चरथावल पुलिस ने 24 घंटे में गुमशुदा किशोर को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा
राजस्थान: वंशिका गर्ग मामले में अग्रवाल समाज ने सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच व कठोर कार्रवाई की मांग
राजस्थान: उणियारा सहकारी समिति की बैठक में 25.70 लाख का बजट हुआ पारित, तुलाई व उपहार पर उठा विवाद
हरियाणा: गांव चनत में पौधारोपण अभियान किया शुरू , पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
हरियाणा: आबकारी विभाग का सघन निरीक्षण अभियान शुरू , शराब दुकानों की जांच तेज
राजस्थानः गांधी दर्शन बैठक हुई सम्पन्न, जनजागरण कार्यक्रमों की बनी कार्ययोजना