Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: वंशिका गर्ग मामले में अग्रवाल समाज ने सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच व कठोर कार्रवाई की मांग

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Pramod Kumar Bansal , Date: 09/06/2026 05:46:34 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Pramod Kumar Bansal ,
  • Date:
  • 09/06/2026 05:46:34 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: कोटपूतली प्रताप नगर, जयपुर निवासी श्री मनीष गर्ग की पुत्री वंशिका गर्ग से जुड़ी दर्दनाक घटना को लेकर अग्रवाल समाज, कोटपूतली में गहरा आक्रोश देखने को मिला।

विस्तार

राजस्थान: कोटपूतली प्रताप नगर, जयपुर निवासी श्री मनीष गर्ग की पुत्री वंशिका गर्ग से जुड़ी दर्दनाक घटना को लेकर अग्रवाल समाज, कोटपूतली में गहरा आक्रोश देखने को मिला। मामले में समाज के प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष एडवोकेट योगेश शरण बंसल के नेतृत्व में जिला कलेक्टर अपर्णा गुप्ता को मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच, दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा कठोरतम कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि यह घटना केवल एक परिवार की नहीं, बल्कि पूरे समाज की भावनाओं को झकझोर देने वाली है। ऐसी घटनाएं समाज में भय और असुरक्षा का माहौल पैदा करती हैं, इसलिए दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई आवश्यक है। अग्रवाल समाज ने मांग की कि मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध जांच कर दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए तथा उन्हें कानून के तहत कठोर दंड दिलाया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके। साथ ही प्रदेश में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किए जाने की भी मांग की गई।

समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय मिलना चाहिए और इस प्रकार के जघन्य अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जाना जरूरी है। इस अवसर पर अग्रवाल समाज अध्यक्ष एडवोकेट योगेश शरण बंसल, उपाध्यक्ष कुलदीप बंसल, मीडिया प्रभारी हेमंत मोरीजावाला, मनोज अग्रवाल, सांवरमल गोयल, दिनेश सिंघल, जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश बंसल, कमल गर्ग, राजेश सवाईका सहित अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समाज के प्रतिनिधियों ने एक स्वर में कहा कि वंशिका को न्याय दिलाना केवल एक परिवार का नहीं, बल्कि पूरे समाज की बेटियों की सुरक्षा और सम्मान का प्रश्न है।