Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: महादेवाली मंदिर में शिव महापुराण कथा का समापन, द्वादश ज्योतिर्लिंग झांकी और महाभंडारे में उमड़े श्रद्धालु

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Shahihurehman , Date: 21/08/2026 01:00:19 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Shahihurehman ,
  • Date:
  • 21/08/2026 01:00:19 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: टोंक प्राचीन एवं चमत्कारिक स्वयंसिद्ध पीठ श्री महादेवाली मंदिर में चल रही श्री शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ कथा का गुरुवार को विधि-विधान से समापन हुआ।

विस्तार

राजस्थान: टोंक प्राचीन एवं चमत्कारिक स्वयंसिद्ध पीठ श्री महादेवाली मंदिर में चल रही श्री शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ कथा का गुरुवार को विधि-विधान से समापन हुआ। कथा के अंतिम दिन द्वादश ज्योतिर्लिंग कथा, 12 ज्योतिर्लिंगों की संजीव झांकी, हवन यज्ञ और महाभंडारे का आयोजन किया गया। समिति महामंत्री अभिषेक कुमार शर्मा ने बताया कि श्री मंदिर श्री महादेव जी विकास समिति के तत्वावधान मे आयोजित श्री शिव महापुराण कथा में कथा वाचक पुरुषोत्तम शरण जी महाराज ने शिव महापुराण के अनुसार द्वादश ज्योतिर्लिंगों की महिमा का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि सोमनाथ, मल्लिकार्जुन, महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, केदारनाथ, भीमाशंकर, विश्वनाथ, त्र्यंबकेश्वर, वैद्यनाथ, नागेश्वर, रामेश्वर और  घुश्मेश्वर - ये 12 ज्योतिर्लिंग भगवान शिव के साक्षात स्वरूप हैं। इनके दर्शन और नाम स्मरण मात्र से सभी पाप नष्ट होते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है। कथा सुनकर श्रद्धालु "हर हर महादेव" के जयकारों से गूंज उठे।


द्वादश ज्योतिर्लिंगों की झांकी

कथा स्थल पर 12 ज्योतिर्लिंगों की एवं शंकर पार्वतीजी भव्य संजीव झांकी सजाई गई। झांकी में 12 स्थानों के ज्योतिर्लिंगों को उनके वास्तविक स्वरूप में दर्शाया गया। श्रद्धालुओं ने एक-एक कर सभी ज्योतिर्लिंगों के दर्शन किए और पुष्प अर्पित किए। बच्चों और बुजुर्गों ने झांकी की विशेष सराहना की।समिति के  के अध्यक्ष दिनेश चौरासिया ने  सभी भक्तों, दानदाताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

हवन यज्ञ के साथ कथा पूर्णाहुति

कथा की पूर्णाहुति वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन यज्ञ करके की गई। यजमानों ने आहुतियां देकर विश्व शांति, सुख-समृद्धि और देश की खुशहाली की कामना की। पंडितों ने शिव कथा के पुण्य का संकल्प कराया। पूर्णाहुति के पश्चात विशाल महाभंडारे का आयोजन किया गया। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। भंडारे में समिति के सभी सदस्यों ने सेवा दी। कथा के बाद  पंडित प्रहलाद शर्मा, आचार्य पं. मोहन जी महाराज, गिर्राज जी महाराज,  के सानिध्य में पं. घनश्याम शर्मा, लोकेश शर्मा, पं भुवनेश डोडवाडी ने कथा के प्रधान यजमान श्रीमती सुमन ओमप्रकाश शर्मा शिवाजी नगर कम्पू वाले, श्रीमहामृत्युंजय अनुष्ठान सवालक्ष जाप के मुख्य यजमान ओमप्रकाश साहू, देवी चंडी यजमान देवेंद्र सक्सेना सीमा सक्सेना, श्रीराम चरित मानस के मुख्य यजमान पवन गर्ग, नित्य सुंदरकांड के यजमान जगदीश सैनी  ने अनुष्ठान की हवन यज्ञ कर आहुतियाँ दी। कथा की पूर्णाहुति पर  भंडारे का आयोजन होगा इसमें हजारों श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी आनन्द लिया।

 

 इस मौके पर समिति के अध्यक्ष दिनेश चौरासिया,   पूर्व कृषि मंडी चेयरमेन सुमन गुर्जर, बृजलाल शर्मा बीकानेर, पंडित पवन सागर,  सूरज साहू, कोषाध्यक्ष रामवतार साहू, जय कुमार टिक्कीवाल, भंवर लाल सोलंकी, मंत्री पवन शर्मा,  पारस जैन, गायत्री चौरासिया, राममूर्ति शर्मा, संयोजक रामबाबू गोयल, सह संयोजक विकास वशिष्ठ,  प्रवक्ता श्याम शर्मा पत्रकार,  पप्पू गोयल, अरविंद विजय सीए,  बृजमोहन शर्मा एडवोकेट,  रामनिवास मीणा,  पुष्पा मीणा,,  शंभू दयाल शर्मा, रामस्वरूप चौधरी,  रविप्रकाश विजय, नयन कवंर ,  विष्णु दत्त बिंदल, भगवान अजमेरा,  सुरेश शर्मा ठेकेदार, विष्णु शर्मा, राजेंद्र बोहरा, पवन सैनी, जगदीश साहू, चौथमल सैनी, आयुष पारीक, श्याम सैनी, रतन लाल सैनी आदि मौजूद थे।

Related News

झारखण्ड: SKIPA में AMRUT 2.0 प्रशिक्षण का हुआ समापन, छतरपुर विकास का संकल्प

उत्तर प्रदेश: बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे डीएम, ग्रामीणों से किया संवाद, राहत सामग्री समय पर पहुंचाने के निर्देश

हरियाणा: करनाल के मंदिर चोरी मामले में आरोपी गिरफ्तार, रिमांड के दौरान चांदी के मुकुट समेत सामान बरामद

उत्तर प्रदेश: शामली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक ही दिन में चार आरोपी हुए गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश: गोचर महाविद्यालय और कृषि इंटर कॉलेज के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी से की मुलाकात

राजस्थान: ग्राम पंचायत विकास योजना में बच्चों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने पर दिया गया जोर


Featured News