-
☰
राजस्थान: लोकेंद्र मेघवाल ने UPSC में IRS चयन कर जिले का नाम किया रोशन
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा के परिणामों में बाड़मेर जिले के लिए गर्व की खबर सामने आई है।
विस्तार
राजस्थान: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा के परिणामों में बाड़मेर जिले के लिए गर्व की खबर सामने आई है। शिव क्षेत्र के पास स्थित जसे का गांव के निवासी लोकेंद्र कुमार मेघवाल ने 878वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। इस वर्ष घोषित परिणाम में बाड़मेर से यह एकमात्र चयन माना जा रहा है। एक साधारण मध्यमवर्गीय परिवार से आने वाले लोकेंद्र मेघवाल ने सीमित संसाधनों के बावजूद अपनी मेहनत और लगन के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है। इससे पहले भी उनका सिविल सेवा परीक्षा में चयन हो चुका था, जिसमें उन्हें IRTS (Indian Railway Traffic Service) मिला था और वे उसकी ट्रेनिंग कर रहे थे। इस बार बेहतर रैंक हासिल करने के बाद अब उनका चयन IRS (Indian Revenue Service) के लिए हुआ है। लोकेंद्र की यह सफलता न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे बाड़मेर जिले के लिए गर्व का विषय है। उनकी मेहनत और संघर्ष पश्चिमी राजस्थान के युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा बनकर सामने आई है।
राजस्थान: पाली के पुलिस निरीक्षक उगमराज सोनी को अदालत की अवमानना पर जेल भेजने का आदेश
गुजरात: वाव थराद और धरर्णीधर में कोहरे से किसानों और वाहन चालकों को हुई परेशानी
उत्तर प्रदेश: डीएम दिव्या मित्तल को राज्यपाल आवास में विचार रखने का मिला अवसर
हरियाणा: चार छात्रों ने UPSC 2025 में शानदार सफलता हासिल कर जिले का नाम किया रोशन
उत्तर प्रदेश: पुलिस ने ऑपरेशन सवेरा में 106 ग्राम अवैध स्मैक सहित 2 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार