-
☰
उत्तर प्रदेश: मोटरसाइकिल-मोबाइल चोरी का आरोपी को किया गया गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक माननीय अभिनंदन सिंह जनपद सहारनपुर के निर्देशन में जिले में अपराध नियंत्रण चोरी,छिनैती, लूट, डकैती,नकबजनी व अवैध नशा तस्करी आदि आपराधिक घटनाक्रम की रोकथाम व उन पर काबू पाने तथा उपरोक्त घटनाक्रमों को अंजाम देने वालों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए चलाए रहे अभियान के तहत, थाना प्रभारी निरीक्षक व क्षेत्राधिकारी नकुड के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष महोदय राधेश्याम यादव रामपुर मनिहारान के कुशल नेतृत्व में थाना रामपुर मनिहारान पुलिस टीम ने चैकिंग के दौरान निकटतम ग्राम चकवाली, मुंडीखेडी के नहर मार्ग पर स्थित मुंडीखेडी चौराहे से एक अभियुक्त शहजाद पुत्र हाजी मूल निवासी ग्राम शकलापुर बेहट रोड क्षेत्रांतर्गत थाना कोतवाली देहात जनपद सहारनपुर।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक माननीय अभिनंदन सिंह जनपद सहारनपुर के निर्देशन में जिले में अपराध नियंत्रण चोरी,छिनैती, लूट, डकैती,नकबजनी व अवैध नशा तस्करी आदि आपराधिक घटनाक्रम की रोकथाम व उन पर काबू पाने तथा उपरोक्त घटनाक्रमों को अंजाम देने वालों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए चलाए रहे अभियान के तहत, थाना प्रभारी निरीक्षक व क्षेत्राधिकारी नकुड के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष महोदय राधेश्याम यादव रामपुर मनिहारान के कुशल नेतृत्व में थाना रामपुर मनिहारान पुलिस टीम ने चैकिंग के दौरान निकटतम ग्राम चकवाली, मुंडीखेडी के नहर मार्ग पर स्थित मुंडीखेडी चौराहे से एक अभियुक्त शहजाद पुत्र हाजी मूल निवासी ग्राम शकलापुर बेहट रोड क्षेत्रांतर्गत थाना कोतवाली देहात जनपद सहारनपुर। हाल निवासी गांव सड़क दूधली थाना जनक पुरी सहारनपुर को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से हीरो होंडा कम्पनी की एक मोटरसाइकिल व एक मोबाइल बरामद किया गया, जिसके क्रम में गत माह 28 दिसंबर 2025 को वादी श्री जसवीर सिंह पुत्र स्वर्गीय श्री करेशन सिंह निवासी ग्राम अहमदपुर थाना रामपुर मनिहारान जनपद सहारनपुर मोबाइल नंबर 9557275973 ने थाना हाजिर आकर एक किता हिंदी लिखित प्रार्थनापत्र बाबत वादी की मोटरसाइकिल एच एफ डीलक्स नंबर यू पी 11bx 1189 व मोबाइल सैमसंग कीपैड को चोरी कर ले जाने के संबंध में दाखिल किया था। दाखिल तहरीर के आधार पर थाना हाजा पर मुकदमा अपराध संख्या 064025 धारा 303 (2) बी एन एस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। उक्त क्रम में थाना रामपुर मनिहारान की पुलिस टीम ने चैकिंग के दौरान शहजाद पुत्र हाजी को समय करीब 12 बजकर 2 मिनट पर मय एक अदद मोटरसाइकिल हीरो होंडा cd 100 लाल रंग बिना नंबर प्लेट व एक मोबाइल hmd कंपनी के गिरफ्तार किया। मोटरसाइकिल के बारे में जानकारी करते हुए कागजात तलब किये गए तो पकड़े गए व्यक्ति ने बताया कि मैंने दिसंबर के महीने में रात में ग्राम अहमदपुर के एक घर में घुसकर एक मोटरसाइकिल हीरो एच एफ रंग काला ग्रे चोरी कर ली थी तथा घर में ही चारपाई पर रखा यह मोबाइल hmd कंपनी सिम सहित चोरी कर लिया था।
उस चोरी की h f डीलक्स मोटरसाइकिल का इंजन,दोनों टायर व दोनों टायरों के एलाॅय व्हील, दोनों शोकर आगे का हैंडल टी,ऊपर का पूरा हैंडल, कारबोरेटर, बैट्री,पिछला चिमटा,फुट रेस्ट,पूरा चैन सैट व टूल बाॅक्श मैंने इस हीरो होंडा cd 100 मोटरसाइकिल में लगवा लिए थे। मैंने यह हीरो होंडा cd 100 मोटरसाइकिल भी कईं महीनों पहले सहारनपुर घंटाघर के पास से चोरी की थी। और इसका इंजन व अन्य सामान एक चलते फिरते कबाड़ी को बेच दिया था। और इसका चेसिस अपने पास ही रख लिया था। अभियुक्त शहजाद ने बताया कि पकड़े जाने के डर से इसके चेसिस का नंबर भी मैंने घिस दिया था। मैंने कम पैसों में यह हीरो होंडा cd 100 मोटरसाइकिल चालू हालत में करने की नीयत से हीरो hf डीलक्स चोरी कर उसका सामान इस मोटरसाइकिल में लगवा लिया था,और पकड़े जाने के डर से धोखा देने की नीयत से अपने बचाव के लिए मैंने उस hf डीलक्स मोटरसाइकिल के इंजन नंबर को भी घिस दिया था। तथा उस चोरी की हुई hf डीलक्स मोटरसाइकिल चेसिस को भी घिसकर अन्य पार्ट्स सहित चलते फिरते कबाड़ी को बेच दिए थे। और इस मोबाइल में चल रहे सिम को मैने तोड़कर फैंक दिया था। अभियुक्त शहजाद ने बताया कि इस मोबाइल को भी मैं मौका देखकर बेचने वाला था,कि मैं इससे पूर्व पकड़ा गया,साहब जी मुझसे गलती हो गई आप मुझे माफ कर दिजिए। पकड़े गए अभियुक्त शहजाद की जामा तलाशी से बरामद मोबाइल फोन hmd रंग काला भौतिक निरीक्षण किया गया तो उक्त मोबाइल का imei नंबर 352185610539804 व 352185610539812 है। मुकदमा उपरोक्त में बरामदगी के आधार पर धारा 317(2)/317(5)318(4)/336(2) बी एन एस की वृद्धि की गई, व अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई। अभियुक्त को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। उक्त अभियुक्त शहजाद पुत्र हाजी को थाना प्रभारी निरीक्षक माननीय राधेश्याम यादव थाना रामपुर मनिहारान के कुशल नेतृत्व वाली टीम इंचार्ज उपनिरीक्षक पुष्पेंद्र चौधरी के सहयोगात्मक गिरफ्तार किया गया।
राजस्थान: पाली के पुलिस निरीक्षक उगमराज सोनी को अदालत की अवमानना पर जेल भेजने का आदेश
गुजरात: वाव थराद और धरर्णीधर में कोहरे से किसानों और वाहन चालकों को हुई परेशानी
उत्तर प्रदेश: डीएम दिव्या मित्तल को राज्यपाल आवास में विचार रखने का मिला अवसर
हरियाणा: चार छात्रों ने UPSC 2025 में शानदार सफलता हासिल कर जिले का नाम किया रोशन
उत्तर प्रदेश: पुलिस ने ऑपरेशन सवेरा में 106 ग्राम अवैध स्मैक सहित 2 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार