Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: दीपक कुशवाहा ने UPSC परीक्षा में 672वीं रैंक करी हासिल 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ankit Kumar , Date: 07/03/2026 11:46:42 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ankit Kumar ,
  • Date:
  • 07/03/2026 11:46:42 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: 672 वीं रैंक हासिल की। पिता रामवृक्ष सेना से सेवानिवृत होने के बाद स्टेशन बाजार के बजरंग कालोनी में मकान बनाकर रहते हैं।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: 672 वीं रैंक हासिल की। पिता रामवृक्ष सेना से सेवानिवृत होने के बाद स्टेशन बाजार के बजरंग कालोनी में मकान बनाकर रहते हैं। दीपक अपने माता- पिता की इकलौते पुत्र हैं। दो बहन भी हैं जिनकी शादी हो चुकी है। दीपक की प्रारंभिक शिक्षा जमानियां से हुई। इंटरमीडिएट वाराणसी से करने के बाद एक वर्ष राजस्थान के कोटा में रहकर तैयारी की। इसके बाद एनआईटी वारंगल आंध्र प्रदेश से मैकेनिकल में बीटेक करने के बाद रायपुर स्थित मल्टीनेशनल कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजर के पद पर कार्य किया। दो वर्ष पूर्व नौकरी छोड़ यूपीएससी की तैयारी दिल्ली में की। पहले ही प्रयास में सफलता ने कदम चूम लिया।हमारे गौरव, दीपक कुशवाहा जी को UPSC (IAS) की कठिन परीक्षा में सफलता का परचम लहराने पर हार्दिक बधाई और अनंत शुभकामनाएँ।

 

आपकी वर्षों की कड़ी मेहनत, अटूट धैर्य और समर्पण ने आज पूरे परिवार और समाज का सिर गर्व से ऊँचा कर दिया है। मामा जी एवं समस्त परिवार को इस ऐतिहासिक खुशी के अवसर पर बहुत-बहुत बधाई। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपका प्रशासनिक कार्यकाल भी आपकी सफलता की तरह ही उज्ज्वल और प्रेरणादायी हो। बहुत-बहुत शुभकामनाएँ।