Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: बस्ती में लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, सुरक्षा व्यवस्था के दिए निर्देश

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 12/11/2026 10:41:02 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 12/11/2026 10:41:02 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जनपद बस्ती  डीआईजी द्वारा एंव जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के साथ लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन के दृष्टिगत विसर्जन मार्गों एवं विसर्जन स्थल (अमहट घाट) का भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का  जायजा लिया गया। 

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जनपद बस्ती  डीआईजी द्वारा एंव जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के साथ लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन के दृष्टिगत विसर्जन मार्गों एवं विसर्जन स्थल (अमहट घाट) का भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का  जायजा लिया गया। विसर्जन कार्यक्रम को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। दिनांक 11.11.2026 को पुलिस उप महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र, बस्ती श्री संजीव त्यागी द्वारा जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक बस्ती के साथ लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन के दृष्टिगत दक्षिण दरवाजा, मूड़घाट सहित प्रमुख विसर्जन मार्गों एवं विसर्जन स्थल अमहट घाट का भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान घाट तक पहुंचने वाले मार्गों पर बैरिकेडिंग, यातायात प्रबंधन, पुलिस बल की तैनाती एवं भीड़ नियंत्रण की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया। साथ ही घाटों पर गोताखोरों एवं जल पुलिस की पर्याप्त तैनाती सुनिश्चित करने, विसर्जन मार्गों पर सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखते हुए भीड़ का प्रभावी प्रबंधन सुनिश्चित करने तथा किसी भी अप्रिय घटना की रोकथाम हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया, जिससे लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराया जा सके।