Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: भैया दूज और छठ पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, डीसीपी ग्रामीण ने गंगनहर घाटों का किया निरीक्षण

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 12/11/2026 11:09:01 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 12/11/2026 11:09:01 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: गाजियाबाद के मुरादनगर में भैया दूज और आगामी छठ पूजा पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। 

विस्तार

उत्तर प्रदेश: गाजियाबाद के मुरादनगर में भैया दूज और आगामी छठ पूजा पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बुधवार को डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी ने एसीपी मसूरी और मुरादनगर थाना प्रभारी के साथ गंगनहर क्षेत्र के प्रमुख घाटों का निरीक्षण किया।

इस दौरान अधिकारियों ने गंगनहर के घाटों और आसपास के रास्तों का जायजा लेते हुए सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था की समीक्षा की। छठ पूजा के दौरान घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए डीसीपी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने प्रमुख स्थानों पर पुलिस बैरियर लगाने, यातायात व्यवस्था सुचारु रखने और आवश्यकता पड़ने पर रूट डायवर्जन लागू करने के निर्देश दिए। साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को भीड़ नियंत्रण, सतर्क निगरानी और आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा।

डीसीपी ने छठ पूजा के दौरान घाटों पर पर्याप्त रोशनी, बैरिकेडिंग और गोताखोरों की समय से तैनाती सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया, ताकि अर्घ्य देने आने वाले व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक इंतजाम समय से पूरे करने के निर्देश दिए गए।