Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: बागपत में एसपी ने किया औचक निरीक्षण, जवान पर गोली चलाने के आरोपियों की तलाश हुई तेज

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 12/11/2026 11:41:59 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 12/11/2026 11:41:59 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बागपत में पुलिस अधीक्षक ने थाना रमाला का आकस्मिक निरीक्षण कर पुलिस की कार्यप्रणाली और कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बागपत में पुलिस अधीक्षक ने थाना रमाला का आकस्मिक निरीक्षण कर पुलिस की कार्यप्रणाली और कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने थाना प्रभारी, उपनिरीक्षकों और विवेचकों के साथ बैठक कर लंबित मामलों तथा अपराधों की समीक्षा की। साथ ही हाल ही में ग्राम गोपालपुर खड़ाना में राष्ट्रपति भवन की सुरक्षा में तैनात जवान सौरभ को गोली लगने की घटना में आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर चल रही कार्रवाई की जानकारी ली।

पुलिस के अनुसार, 8 नवंबर 2026 की रात करीब 9:45 बजे थाना रमाला क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर खड़ाना में सौरभ को गोली लगने की घटना हुई थी। इस मामले में दर्ज मुकदमे के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं। निरीक्षण के दौरान एसपी ने इन टीमों की कार्रवाई की समीक्षा की और आरोपियों तक पहुंचने के लिए अपनाई जा रही रणनीति पर अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की।

पुलिस ने मैनुअल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। इसी क्रम में गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को सहारनपुर और उत्तराखंड के देहरादून रवाना किया गया है। एसपी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सभी संभावित प्रयास किए जाएं और मामले में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा उन्होंने अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा लंबित विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण और निर्धारित समयसीमा में निस्तारण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक बागपत और क्षेत्राधिकारी बड़ौत सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।