-
☰
उत्तर प्रदेश: लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्टंटबाजी करते तीन युवक गिरफ्तार, तीन बाइक सीज
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: उन्नाव सड़क पर खतरनाक तरीके से बाइक चलाकर स्टंट करने और यातायात व्यवस्था प्रभावित करने वालों के खिलाफ उन्नाव पुलिस ने कार्रवाई की है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: उन्नाव सड़क पर खतरनाक तरीके से बाइक चलाकर स्टंट करने और यातायात व्यवस्था प्रभावित करने वालों के खिलाफ उन्नाव पुलिस ने कार्रवाई की है। अजगैन थाना पुलिस ने लखनऊ-कानपुर हाईवे पर अलग-अलग मोटरसाइकिलों से स्टंट कर रहे तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से तीन बाइक भी जब्त कर सीज कर दी हैं। पुलिस के अनुसार, 20 अगस्त 2026 को उपनिरीक्षक जगसेन सोनकर पुलिस टीम के साथ लखनऊ से कानपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान हाईवे पर तीन युवक मोटरसाइकिलों से स्टंट करते हुए दिखाई दिए। पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों को पकड़ लिया। गिरफ्तार युवकों की पहचान चन्द्र प्रकाश सिंह (21) निवासी बन्थरा बाजार, लखनऊ, शाहिद रावत (22) निवासी हरचन्द्रपुर, थाना अजगैन, उन्नाव और राज पासी (19) निवासी गुड़वार, थाना सोहरामऊ, उन्नाव के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ थाना अजगैन में मुकदमा अपराध संख्या 362/2026 दर्ज किया है। आरोपियों के विरुद्ध धारा 281/125 बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तीन मोटरसाइकिलें भी कब्जे में लेकर धारा 207 मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दीं। इनमें TVS Apache 310 RR (UP 32 RK 0510), KTM 250 (UP 32 SB 1147) और Yamaha R15M (UP 32 QV 7606) शामिल हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक सड़कों पर स्टंटबाजी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस का कहना है कि सड़क पर इस तरह की लापरवाही से न केवल यातायात प्रभावित होता है, बल्कि वाहन चालक और राहगीरों की जान को भी खतरा पैदा होता है।
राजस्थान: वानर की मौत से गांव में पसरा मातम, ग्रामीणों ने हिंदू रीति-रिवाज से निकाली अंतिम यात्रा
हरियाणा: अंबाला पुलिस की अनोखी पहल, 600 खिलाड़ियों ने एथलेटिक मीट में दिखाया दम
पंजाब: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 तस्कर गिरफ्तार, 9 अवैध पिस्तौल और 6.311 किलो हेरोइन बरामद
मध्य प्रदेश: नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
असम: तिवा लोकनृत्य और संस्कृति के संरक्षण को लेकर 350 बच्चों व युवाओं ने शुरू किया सामूहिक प्रशिक्षण