Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: चरथावल पुलिस ने 24 घंटे में गुमशुदा किशोर को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Anil , Date: 09/06/2026 06:03:19 pm Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Anil ,
  • Date:
  • 09/06/2026 06:03:19 pm
Share:

संक्षेप

हरियाणा: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में जिले की पुलिस लगातार मानवीय कार्यों के माध्यम से समाज में विश्वास और सुरक्षा की भावना को मजबूत कर रही है। 

विस्तार

हरियाणा: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में जिले की पुलिस लगातार मानवीय कार्यों के माध्यम से समाज में विश्वास और सुरक्षा की भावना को मजबूत कर रही है। पुलिस का यह स्वरूप संकट की घड़ी में लोगों की सहायता कर मानवता की मिसाल पेश कर रहा है।इसी क्रम में थाना चरथावल पुलिस ने एक बार फिर संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए 24 घंटे से लापता एक किशोर को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया। थाना चरथावल प्रभारी सत्यनारायण दहिया के नेतृत्व में दधेड़ू चौकी प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह एवं उनकी टीम ने यह सफलता प्राप्त की। जानकारी के अनुसार ग्राम हैबतपुर निवासी शहजाद का पुत्र शहारत 24 घंटे पूर्व अचानक लापता हो गया था, जिससे परिजन काफी परेशान थे। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और तकनीकी संसाधनों व सीसीटीवी कैमरों की मदद से तलाश अभियान चलाया।

जांच के दौरान पुलिस को किशोर की लोकेशन जामिया नगर, थाना खालापार क्षेत्र में मिली। इसके बाद टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर किशोर को सकुशल बरामद कर लिया। आवश्यक कार्रवाई के बाद किशोर को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बच्चे के सुरक्षित मिलने पर परिजनों की आंखों में खुशी के आंसू छलक आए। उन्होंने चरथावल पुलिस की तत्परता और मानवीय कार्यशैली की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस कार्रवाई को सराहनीय बताते हुए कहा कि इस तरह की त्वरित और मानवीय पुलिसिंग से आम जनता का विश्वास पुलिस व्यवस्था पर और मजबूत होता है।