-
☰
हरियाणा: डबवाली यातायात पुलिस ने B.R. अम्बेडकर कॉलेज में विद्यार्थियों को पढ़ाया यातायात नियमों का पाठ
- Photo by :
संक्षेप
हरियाणा: पुलिस अधीक्षक डबवाली सिद्धांत जैन के निर्देशानुसार पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा का जागरूकता अभियान जोर-शोर से चलाया जा रहा है। इसी दौरान उप निरीक्षक राजकुमार द्वारा आमजन को सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया गया और आमजन को रैली के माध्यम से यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया गया। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए वाहन चालकों को जागरूक करते हुए उनका यह अभियान जारी है।
विस्तार
हरियाणा: पुलिस अधीक्षक डबवाली सिद्धांत जैन के निर्देशानुसार पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा का जागरूकता अभियान जोर-शोर से चलाया जा रहा है। इसी दौरान उप निरीक्षक राजकुमार द्वारा आमजन को सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया गया और आमजन को रैली के माध्यम से यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया गया। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए वाहन चालकों को जागरूक करते हुए उनका यह अभियान जारी है। उन्होंने आम जनता व वाहन चालकों को संदेश देते हुए कहा है कि दुपहिया वाहन दो व्यक्तियों के लिए है, उस पर इससे ज्यादा सवार होकर न चलाएं। तेज रफ्तार में गति सीमा को न तोड़ें, प्रेशर हॉर्न न बजाएं, धुंध में लो-बीम पर गाड़ी चलाएं, अपनी स्पीड को कम रखें, रोड के बीच में अपने वाहन को कभी न रोकें, वाहन को मोड़ते समय हमेशा इंडिकेटर का प्रयोग करें, यातायात जो आप देख न सकें उसकी आवाज को सुनने का प्रयास करें, तेज आवाज में गाड़ी के अंदर संगीत न बजाएं, हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाएं, वाहन पर रिफ्लेक्टर टेप लगाएं, सीट बेल्ट और हेलमेट का प्रयोग करें, पार्किंग में गाड़ी खड़ी करते समय हैंड ब्रेक का प्रयोग करें, नशा कर वाहन न चलाएं। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें, वाहन चलाते समय अगर नींद आए तो वाहन न चलाएं तथा पुलिस का सहयोग करें। प्रभारी यातायात द्वारा चालकों से अपील की गई कि वे अंडरएज किसी भी बच्चे को वाहन न चलाने दें। अपने वाहनों के आगे और पीछे रिफ्लेक्टर जरूर लगाएं। डबवाली पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है।
Trending News: शादी के बंधन में बंधे क्रिकटर अर्जुन तेंदुलकर, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरें
Holi Update: 4 मार्च को मनाई जा रही होली, जाने रंगों का महत्व
Social Media Viral Video: सोशल मीडिया पर शरारती बंदर का वीडियो हुआ वायरल, लोगों को आ रहा पसंद
Viral Video: कीचड़ में मस्ती करते हुए एक्स पर हाथियों का वीडियो हो रहा वायरल
Bigg Boss 19 Winner: 'बिग बॉस 19' के विजेता बने मशहूर अभिनेता गौरव खन्ना