Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: आबकारी विभाग का सघन निरीक्षण अभियान शुरू , शराब दुकानों की जांच तेज

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Anil , Date: 09/06/2026 05:34:07 pm Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Anil ,
  • Date:
  • 09/06/2026 05:34:07 pm
Share:

संक्षेप

हरियाणा: मुज़फ्फरनगर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा व एसएसपी संजय कुमार के निर्देशन पर जिला आबकारी अधिकारी रवि शंकर के द्वारा आबकारी विभाग को एक्टिव मोड पर रखते हुए जबरदस्त तरीके से अभियान चलाया हुआ है।

विस्तार

हरियाणा: मुज़फ्फरनगर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा व एसएसपी संजय कुमार के निर्देशन पर जिला आबकारी अधिकारी रवि शंकर के द्वारा आबकारी विभाग को एक्टिव मोड पर रखते हुए जबरदस्त तरीके से अभियान चलाया हुआ है। उनकी शराब विक्रेताओं से स्पस्ट आदेश है कि वे नियमित समय पर अपनी मदिरा की दुकाने खोलें और वहीं उन्होंने लोगों से भी आग्रह करते हुए कहा है कि केवल अधिकृत मदिरा की दुकानों से ही मदिरा खरीदें क्योंकि अक्षर ऐसा होता है कि नकली और मिलावटी मदिरा भी बाजार में आ जाती है। इसके खिलाफ आबकारी विभाग की टीम ने अभियान चला रखा है यह कानूनन अपराध है और ऐसा करने वालों के लिए कड़े प्रावधान किए गए हैं,कहीं पर भी ऐसी मिलावटी मदिरा को किसी भी सूरत में आने नहीं दिया जाएगा लेकिन फिर भी ग्राहक अपनी सजक और जागरूकता के चलते केवल अधिकृत शॉप से ही मदिरा खरीदें।  आज भी जिला आबकारी अधिकारी रवि शंकर के द्वारा आबकारी निरीक्षक, क्षेत्र-1, सदर अनिल कुमार एवं क्षेत्र-2, खतौली, बिंद्रेश कुमार मुजफ्फरनगर के साथ मय अधीनस्थ स्टॉफ क्षेत्र-2, खतौली में संचालित देशी शराब दुकान खतौली(बुढ़ाना मोड़), खतौली नं0-1(घंटाघर) एवं कम्पोजिट शॉप खतौली(बुढ़ाना मोड़), खतौली(निकट हौली चौक) तथा मॉडल शॉप खतौली गंगनहर दुकानों  का औचक निरीक्षण किया।अपर मुख्य सचिव एवं आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी, मुजफ्फरनगर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर के निर्देशन में जिला आबकारी अधिकारी रवि शंकर मुजफ्फरनगर द्वारा आबकारी निरीक्षक, क्षेत्र-1, सदर एवं क्षेत्र-2, खतौली, मुजफ्फरनगर के साथ मय अधीनस्थ स्टॉफ क्षेत्र-2, खतौली में संचालित देशी शराब दुकान खतौली(बुढ़ाना मोड़), खतौली नं0-1(घंटाघर) एवं कम्पोजिट शॉप खतौली(बुढ़ाना मोड़), खतौली(निकट हौली चौक) तथा मॉडल शॉप खतौली गंगनहर दुकानों का का औचक निरीक्षण किया गया।

 

निरीक्षण के दौरान जिला आबकारी अधिकारी रवि शंकर द्वारा दुकान में संचित मदिरा के स्टॉक की गहनता से चैकिंग की गयी। दुकान पर संचित समस्त पेटियों पर नियमानुसार बार कोड लगे पाये गये। दुकान पर संचित पौव्वों/अध्धों/बोतलों एवं कैनों पर चस्पा क्यू0आर0 कोड को रैण्डम आधार पर विभागीय एप से स्कैन किया गया। समस्त मदिरा सही पायी गयी। दुकान पर कोई भी पौव्वा/अध्धा/बोतल एवं कैन खुली नही पायी गयी। दुकान पर उपस्थित शराब उपभोक्ताओं से भी मदिरा की गुणव्वता एवं ओवर-रेटिंग के सम्बन्ध में जानकारी ली गयी। शराब उपभोक्ताओं द्वारा बताया गया कि दुकान से किसी भी प्रकार की कोई शिकायत नही है। जिला आबकारी अधिकारी द्वारा दुकानों पर पी0ओ0एस0 मशीन के माध्यम से की बिक्री का स्टॉक रजिस्टर से भी मिलान किया गया एवं दुकानों के लाइसेंस, अन्य अभिलेख, सी0सी0टी0वी0 कैमरों का संचालन, रेट लिस्ट चस्पा होने, निर्धारित प्रारूप पर साईन बोर्ड लगा होने, टोल-फ्री नम्बर प्रदर्शित होने, पी0ओ0एस0 से शत्-प्रतिशत मदिरा की बिक्री होने आदि के सम्बन्ध में विस्तृत जॉंच की गयी। जिला आबकारी अधिकारी द्वारा निरीक्षण के दौरान दुकान पर कार्यरत विक्रेताओं को कड़ाई से निर्देश दिये गये कि दुकान पर शत-प्रतिशत मदिरा की प्राप्ति एवं बिक्री पी0ओ0एस0 मशीन के माध्यम से ही सुनिश्चित की जाये एवं किसी भी दशा में ओवर-रेटिंग न होने पाये तथा दुकानों पर समस्त ब्राण्डों की उपलब्धता सुनिचिश्त की जाये। साथ ही आबकारी अधिकारी रवि शंकर में उनके अधीनस्थों का उनका यह भी प्रयास है कि निर्धारित समय पर ही दुकान खुले और इसके लिए वह खुद सघन चेकिंग अभियान चलाकर अधीनस्थों को भी निर्देशित कर रहे हैं कि अपनी पैनी नजर रखें और कहीं भी कोई को कोताही या शिथिलता ना बरते तो वही लोगो से भी अपील की हैं कोई भी अवैध रूप से शराब बेचता हैं तो तुरंत पुलिस को जानकारी दें ताकि उचित कार्रवाई अमल में लाई जा सके। जिला आबकारी अधिकारी रवि शंकर के कुशल मार्ग निर्देशन में आबकारी निरीक्षक पुरी तत्परता एवं तल्लीनता के साथ काम कर रहे हैं और अपनी पैनी नजर बनाए हुए हैं।