-
☰
हरियाणा: भव्य रामधुन का हुआ आयोजन, भगतों की उमड़ी भरी भीड़
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: टोंक निवाई क्षेत्र के राहोली गांव स्थित सार बाग आश्रम में 19 मई मंगलवार को एक भव्य एवं दिव्य रामधुन (राम नाम संकीर्तन) का आयोजन किया गया।
विस्तार
हरियाणा: टोंक निवाई क्षेत्र के राहोली गांव स्थित सार बाग आश्रम में 19 मई मंगलवार को एक भव्य एवं दिव्य रामधुन (राम नाम संकीर्तन) का आयोजन किया गया। यह धार्मिक आयोजन श्री श्री 1008 श्री शंकर दास महाराज दुधाधारी बाबा की असीम कृपा से, शिष्य रामशरण दास महाराज (राजू महाराज, नवरंगपुरा) के सान्निध्य तथा शिष्य हनुमान दास महाराज के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार और श्री सीताराम जी के भव्य पूजन के साथ हुई। इसके पश्चात अखंड रामधुन का शुभारंभ किया गया, जिसमें “हरे राम, हरे राम, राम राम हरे हरे” महामंत्र की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय और आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण हो गया। आसपास का संपूर्ण क्षेत्र इस संकीर्तन से निरंतर गुंजायमान रहा। रामधुन के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने ढोलक, मंजीरों और झांझ की थाप पर झूमते हुए प्रभु श्रीराम के भजनों का आनंद लिया। भक्ति संगीत और सामूहिक संकीर्तन ने वातावरण को अत्यंत आध्यात्मिक और उत्साहपूर्ण बना दिया। इस अवसर पर संत महापुरुषों ने श्रद्धालुओं को आशीर्वचन प्रदान किए। महाराज श्री ने अपने प्रवचन में कहा कि कलयुग में केवल राम नाम का सिमरन ही मानव कल्याण का सबसे सरल, सहज और श्रेष्ठ मार्ग है। उन्होंने कहा कि राम नाम के जाप से न केवल मन को शांति मिलती है, बल्कि समाज में सुख, समृद्धि और आपसी भाईचारे का भी विस्तार होता है। उन्होंने श्रद्धालुओं को नियमित रूप से नाम स्मरण और भक्ति मार्ग पर चलने का संदेश दिया। यह संगीतमय संकीर्तन 24 घंटे निरंतर चलता रहा, जिसमें दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति देखने को मिली, जिससे पूरा परिसर भक्तों से भर गया। 20 मई बुधवार को कार्यक्रम का समापन किया गया। समापन अवसर पर श्री सीताराम जी महाराज की आरती विधिवत रूप से की गई। इसके पश्चात उपस्थित सभी भक्तों के बीच विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें महाप्रसाद का वितरण किया गया। स्थानीय आयोजन समिति ने इस सफल आयोजन के लिए सभी संतों, श्रद्धालुओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। समिति ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना, एकता और सद्भाव को बढ़ावा देते हैं।
हरियाणा: अवैध बूचड़खानों के खिलाफ कार्रवाई की मांग हुई तेज
हरियाणा: 108 दिन का हुआ भव्य जैन विधान, श्रद्धा-भक्ति के साथ जारी आयोजन
हरियाणा: प्रशासनिक में हुआ बड़ा फेरबदल, IPS रोशन मीणा हुए नए एसपी नियुक्त
उत्तर प्रदेश: दवा व्यापार पूर्णतया हुआ बंद, केमिस्ट्स ने अवैध ई-फार्मेसी के खिलाफ जताया विरोध
उत्तर प्रदेश: राष्ट्रीय स्वर्ण समाज ने राजकुमार भाटी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई गई
उत्तर प्रदेश: सार्वजनिक भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाया गया, प्रशासन की सख्त कार्रवाई