-
☰
हरियाणा: सरस्वती स्कूल में पहली कक्षा के मासूम बच्चे को बेरहमी से पीटा गया
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: जहां स्कूल बच्चों को संस्कार और शिक्षा देने के लिए जाने जाते हैं, वहीं नांगल चौधरी के सरस्वती स्कूल में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।
विस्तार
हरियाणा: जहां स्कूल बच्चों को संस्कार और शिक्षा देने के लिए जाने जाते हैं, वहीं नांगल चौधरी के सरस्वती स्कूल में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। पहली कक्षा में पढ़ने वाले एक मासूम बच्चे को केवल इसलिए डंडों से बेरहमी से पीटा गया क्योंकि उसने अपनी मैडम से एक सवाल पूछ लिया था। परिजनों के अनुसार, बच्चे ने कक्षा में पढ़ाई के दौरान अध्यापिका से एक सामान्य प्रश्न किया। इसी बात पर अध्यापिका का गुस्सा इस कदर भड़क उठा कि उन्होंने मासूम को डंडे से जानवरों की तरह पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि बच्चे को इतनी बेरहमी से मारा गया कि उसकी पीठ और शरीर पर डंडों के गहरे निशान पड़ गए और कई जगह त्वचा तक उधड़ गई। घर पहुंचने के बाद जब बच्चे ने रोते-रोते अपनी हालत दिखाई तो परिवार के लोग अपने लाल की हालत देखकर फफक पड़े। तुरंत उसे उपचार के लिए नांगल चौधरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया।
छत्तीसगढ़: कुदरगढ़ महोत्सव की तैयारियों को लेकर की गई समीक्षा बैठक
छत्तीसगढ़: महिला सशक्तिकरण की मिसाल, तनुजा मंडल ने खेती से बदली आर्थिक स्थिति
छत्तीसगढ़: युवाओं को सेना में करियर के लिए प्रेरित करने लिए अभियान किया शुरू
उत्तर प्रदेश: महोबा कबरई स्टोन क्रेशर मंडी में आयकर विभाग ने मारी छापेमारी
उत्तर प्रदेश: गैस आपूर्ति संकट पर IEA ने डीएम गौतम बुद्ध नगर को सौंपा ज्ञापन
मध्य प्रदेश: श्रमजीवी पत्रकार संघ की बैठक, होली मिलन समारोह आयोजित