-
☰
हरियाणा: महाजन धर्मशाला में श्री देवी भागवत कथा का तीसरा दिन आयोजित, नारी शक्ति पर हुई चर्चा
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से महाजन धर्मशाला में आयोजित सात दिवसीय श्री देवी भागवत कथा के तीसरे दिन आध्यात्मिक चर्चा और भक्ति का विशेष प्रवाह देखने को मिला।
विस्तार
हरियाणा: दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से महाजन धर्मशाला में आयोजित सात दिवसीय श्री देवी भागवत कथा के तीसरे दिन आध्यात्मिक चर्चा और भक्ति का विशेष प्रवाह देखने को मिला। कथा के तृतीय दिवस का शुभारंभ मुख्य यजमान परिवारों द्वारा वेदमंत्रों के उच्चारण के बीच सामूहिक पूजन व दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। श्री विजय कुमार बांसल (अध्यक्ष, विश्व हिंदू परिषद) एवं श्रीमती स्नेह लता,श्री सतीश राजपाल (मंत्री, विश्व हिंदू परिषद) एवं श्रीमती वीणा रानी राजपाल,श्री सतपाल गोयल जी (मेंबर, विश्व हिंदू परिषद) एवं श्रीमती किरण देवी,श्री तेजपाल शर्मा (मेंबर, विश्व हिंदू परिषद),श्री कृष्ण कुमार (मेंबर, विश्व हिंदू परिषद )एवं श्रीमती ज्योति रानी,श्री आर.के. मजीठिया (सत्संग प्रमुख, विश्व हिंदू परिषद) एवं श्रीमती सरिता मजीठिया,श्री दिनेश गर्ग जैन (जिला उपाध्यक्ष, विश्व हिंदू परिषद )एवं श्रीमती देवा कीरती द्वारा पूजन किया गया।पूजन के पश्चात सर्व श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी भद्रा भारती जी ने कथा के मर्म को समझाते हुए बताया कि श्री देवी भागवत महापुराण केवल एक कथा नहीं, बल्कि नारी की शक्ति और उसके गौरव का जीवंत दस्तावेज है। साध्वी जी ने कहा कि:देवी भागवत के हर अध्याय में नारी को 'शक्ति' का पर्याय माना गया है। आज के युग में भी नारी को देवी दुर्गा की भांति अपने भीतर के आत्मबल को जगाने की आवश्यकता है। जब नारी अध्यात्म से जुड़ती है, तो वह न केवल परिवार बल्कि पूरे समाज को दिशा देने की सामर्थ्य रखती है।उन्होंने विस्तार से बताया कि कैसे प्राचीन काल में भी नारियां ज्ञान और वीरता के शिखर पर थीं और आज भी भक्ति के माध्यम से वे समाज की कुरीतियों को समाप्त कर सकती हैं।कथा के दौरान क्षेत्र की कई प्रमुख हस्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और देवी माँ का आशीर्वाद प्राप्त किया।श्री महेश कुमार (प्रधान, नगरपालिका),श्री सुखराम (सुखमनी इंडस्ट्री, फतेहाबाद वाले),श्री सिकंदर सिंह बाहिया (पार्षद, वार्ड नं. 10),श्री रोमी सोनी (पार्षद पति, वार्ड नं. 5),श्री कुलवंत राय ठेकेदार,श्रीमती मोनिका रानी (संयोजिका, मातृ शक्ति),श्रीमती गीतांजलि (संयोजिका, दुर्गा वाहिनी),श्री शुभम (मेंबर, विश्व हिंदू परिषद)मातृ शक्ति समूह सदस्य: श्रीमती मीनू जैन, श्रीमती सरोज अरोड़ा, श्रीमती सिल्की जैन व अन्य उपस्थित थे।कथा के समापन पर आरती की गई और सभी भक्तों में प्रसाद वितरित किया गया।
राजस्थान: फलोदी/लोर्डिया पंपिंग स्टेशन में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी
उत्तर प्रदेश: पिपरी थाने से स्थानांतरण पर निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय को भावभीनी विदाई
महाराष्ट्र: मोरया महिला गोविंदा पथक का मानव पिरामिड, नारी शक्ति का शानदार प्रदर्शन
महाराष्ट्र: कला घोड़ा महोत्सव में गोविंदा पथकों ने दहीहंडी संस्कृति को दी नई पहचान
हरियाणा: डबवाली पुलिस ने छात्रों को नशा, साइबर और महिला सुरक्षा पर किया जागरूक
हरियाणा: पंजाब मुख्यमंत्री के बयान पर आपत्ति, डेरा मुखी पर बताया हमला