-
☰
झारखण्ड: राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस का भाजपा पर हमला, INDIA गठबंधन की जीत का दावा
- Photo by : social media
संक्षेप
झारखण्ड: रांची आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं।
विस्तार
झारखण्ड: रांची आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी बीच झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता मृदुल राज ने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं द्वारा दिए जा रहे बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि हॉर्स ट्रेडिंग और खरीद-फरोख्त की राजनीति पर सवाल उठाने से पहले भाजपा को अपने राजनीतिक इतिहास का आत्ममंथन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूरे देश ने कई बार देखा है कि किस प्रकार निर्वाचित सरकारों को अस्थिर करने, जनादेश को कमजोर करने तथा राजनीतिक जोड़-तोड़ की राजनीति के आरोप भाजपा पर लगते रहे हैं। ऐसे में भाजपा नेताओं द्वारा झारखंड में हॉर्स ट्रेडिंग की आशंका जताना केवल राजनीतिक निराशा और हताशा का परिचायक है। मृदुल राज ने दावा किया कि झारखंड में INDIA गठबंधन पूरी तरह एकजुट और मजबूत स्थिति में है। गठबंधन के सभी विधायक अपने नेतृत्व के साथ मजबूती से खड़े हैं और राज्यसभा की दोनों सीटों पर INDIA गठबंधन के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास न तो पर्याप्त संख्या बल है और न ही ऐसा कोई राजनीतिक आधार, जिसके दम पर वह चुनावी सफलता की उम्मीद कर सके। यही कारण है कि भाजपा अफवाहों, अटकलों और भ्रम फैलाने वाली राजनीति का सहारा ले रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड की राजनीतिक संस्कृति लोकतांत्रिक मूल्यों और जनभावनाओं पर आधारित रही है। यहां के विधायक जनता के विश्वास और जनादेश का सम्मान करना जानते हैं तथा किसी भी प्रकार की खरीद-फरोख्त, दबाव या प्रलोभन की राजनीति से प्रभावित होने वाले नहीं हैं। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि जब भी कोई महत्वपूर्ण चुनाव सामने आता है, भाजपा अपनी संभावित हार को देखते हुए तोड़फोड़ और हॉर्स ट्रेडिंग जैसे मुद्दों को उछालकर राजनीतिक वातावरण को प्रभावित करने का प्रयास करती है। लेकिन झारखंड में उसकी यह रणनीति सफल होने वाली नहीं है। INDIA गठबंधन के विधायक पूरी मजबूती के साथ एकजुट हैं और गठबंधन उम्मीदवारों के समर्थन में खड़े हैं। मृदुल राज ने कहा कि भाजपा को यह स्वीकार कर लेना चाहिए कि झारखंड की जनता विकास, सामाजिक न्याय, संवैधानिक मूल्यों और लोकतांत्रिक परंपराओं की राजनीति के साथ खड़ी है। जनता विभाजन, अस्थिरता और साजिश की राजनीति को नकार चुकी है। राज्यसभा चुनाव के परिणाम इस सच्चाई को एक बार फिर सामने लाएंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि राज्यसभा चुनाव में INDIA गठबंधन दोनों सीटों पर जीत दर्ज करेगा और यह जीत झारखंड की जनता के विश्वास तथा गठबंधन की एकजुटता का प्रमाण होगी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनादेश सर्वोच्च होता है और INDIA गठबंधन उसी जनादेश का सम्मान करते हुए जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। कांग्रेस प्रवक्ता ने अंत में कहा कि भाजपा को बेबुनियाद आरोपों और अफवाहों की राजनीति छोड़कर लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान करना चाहिए। राज्यसभा चुनाव का परिणाम यह स्पष्ट कर देगा कि झारखंड में जनता का भरोसा आज भी INDIA गठबंधन के साथ मजबूती से कायम है।
हरियाणा: चरथावल पुलिस ने 24 घंटे में गुमशुदा किशोर को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा
राजस्थान: वंशिका गर्ग मामले में अग्रवाल समाज ने सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच व कठोर कार्रवाई की मांग
राजस्थान: उणियारा सहकारी समिति की बैठक में 25.70 लाख का बजट हुआ पारित, तुलाई व उपहार पर उठा विवाद
हरियाणा: गांव चनत में पौधारोपण अभियान किया शुरू , पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
हरियाणा: आबकारी विभाग का सघन निरीक्षण अभियान शुरू , शराब दुकानों की जांच तेज
राजस्थानः गांधी दर्शन बैठक हुई सम्पन्न, जनजागरण कार्यक्रमों की बनी कार्ययोजना