Contact for Advertisement 9919916171


मध्य प्रदेश: विधायक अनुभा मुंजारे के प्रयास से 12 आंगनवाड़ी भवनों की मिली स्वीकृति
 

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Ashok Mahule , Date: 30/03/2026 11:35:33 am Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Ashok Mahule ,
  • Date:
  • 30/03/2026 11:35:33 am
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: बालाघाट विधायक अनुभा मुंजारे के अथक प्रयास से विधानसभा क्षेत्र बालाघाट अंतर्गत 12 नवीन आंगनबाड़ी केंद्र के लिये भवन की स्वीकृति मिली हैं। 

विस्तार

मध्य प्रदेश: बालाघाट विधायक अनुभा मुंजारे के अथक प्रयास से विधानसभा क्षेत्र बालाघाट अंतर्गत 12 नवीन आंगनबाड़ी केंद्र के लिये भवन की स्वीकृति मिली हैं। 12 भवन 11 लाख 22 हजार- 11 लाख 22 हजार रूपये की लागत से अर्थात 1 करोड़ 34 लाख 64 हजार रूपये की लागत से बनेगें। जानकारी के मुताबिक बालाघाट विधायक अनुभा मुंजारे द्वारा विशेष सत्र 17 दिसम्बर 2025 को विधानसभा के पटल पर महिला बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया जी का ध्यान आकृष्ट करवाते हुए प्रदेश की 2532 आंगनवाड़ी केंद्र भवन विहीन है इनका निर्माण किया जाना जनहित में आवश्यक है इस बिंदु को ध्यान में रखते हुए माननीय महिला बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया जी ने प्रदेश की 2532 आंगनवाड़ी भवनों की स्वीकृति प्रदान कर प्रदेश की महिलाओं,बच्चों के सपने को नई दिशा दिखाने का प्रयास किया है। माननीय विधायक श्रीमती अनुभा मुंजारे द्वारा निरंतर प्रदेश सरकार व महिला बाल विकास विभाग से भवन विहीन आंगनवाड़ी केंद्रों के निर्माण की स्वीकृति कराने के लिये पत्र लिखा था। साथ ही मांग पत्र भी प्रेषित किया गया था। विगत दिवस पूर्व प्रदेश सरकार की महिला एंव बाल विकास विभाग की मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया से भोपाल बंगले पर प्रत्यक्ष भेंट भी किया गया था। इसी के चलते बालाघाट विधानसभा को टोटल 12 आंगनबाड़ी भवन की स्वीकृति प्राप्त हुई हैं। 


जिसमें ग्राम पंचायत भरवेली के अंतर्गत केन्द्र क्रमांक 04 और ग्राम पंचायत भरवेली के केंद्र क्रमांक 7 तथा ग्राम पंचायत बघोली के केन्द्र क्रमांक 03 में आंगनवाडी भवन,ग्राम रानीकुठार मिनी में आंगनवाड़ी भवन,ग्राम चंद्रपुरी के सरजाटोला,रटेगांव के आवासटोला,बालाघाट नगर पालिका परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 08 में आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 21,प्रेम नगर के आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 80, आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 54, बूढ़ी के अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 32,इतवारीगंज आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 41,सरस्वती नगर अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 62 को स्वीकृति प्रदाय की गई हैं। इन 12 केंद्र के लिये प्रत्येक हेतु 11 लाख 22 हजार रूपये की राशि स्वीकृत की गई हैं। इस संबंध में विधायक अनुभा मुंजारे ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र बालाघाट-लालबर्रा अंतर्गत विविध आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन नहीं होने की स्थिति में किराये के कमरे में या अन्य स्थान पर संचालित होने की जानकारी उनके संज्ञान में आयी थी। आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन हो रहा था और उसमें बच्चें आ रहे थे। लेकिन स्वंय के भवन के अभाव में कई तरह की दिक्कतें इन केंद्रों को संचालित करने में हो रही थी। इसी के चलते उन्होने भवन विहीन या किराये के भवन में संचालित हो रहे आंगनबाड़ी केंद्रों के लिये भवन की मांग की गई थी। विधायक अनुभा मुंजारे ने बताया कि आंगनबाड़ी भवन व उसके निर्माण के लिये राशि की मांग की गई थी। विगत दिवस पूर्व भोपाल प्रवास के दौरान प्रदेश सरकार की सक्रिय,सरल,सौम्य महिला एंव बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया से प्रत्यक्ष भेंट कर ज्ञापन सह मांग पत्र प्रेषित किया गया था। साथ ही भवन की आवश्यकता को लेकर मौखिक चर्चा कर स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया गया था। जिसके चलते बालाघाट विधानसभा में टोटल 12  आंगनबाड़ी भवन स्वीकृत हुये हैं। 


विधायक अनुभा मुंजारे ने बताया कि बालाघाट विधानसभा को 12 आंगनबाड़ी भवन की स्वीकृति प्राप्त हुई हैं।जिसमें ग्राम पंचायत भरवेली के अंतर्गत केन्द्र क्रमांक 04 और ग्राम पंचायत भरवेली के केंद्र क्रमांक 7 तथा ग्राम पंचायत बघोली के केन्द्र क्रमांक 03 में आंगनवाडी भवन,ग्राम रानीकुठार मिनी में आंगनवाड़ी भवन,ग्राम चंद्रपुरी के सरजाटोला,रटेगांव के आवासटोला,बालाघाट नगर पालिका परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 08 में आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 21,प्रेम नगर के आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 80, आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 54, बूढ़ी के अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 32,इतवारीगंज आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 41,सरस्वती नगर अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 62 को स्वीकृति प्रदाय की गई हैं। ये 12 आंगनबाड़ी केंद्र अर्थात प्रत्येक केंद्र 11.22 लाख-11.22 लाख रूपये की लागत से बनेगें। जिसकी स्वीकृति मिलने से अब इन केंद्रों को नये भवन की सौगात मिलेगी। जहां पर हमारे मासूम नौनिहालों को नये भवन उपलब्ध होगा और वह केंद्र अब किराये का या भवन विहीन नहीं कहलायेगा। विधायक अनुभा मुंजारे ने 12 भवन व राशि स्वीकृति होने के संबंध में कहा कि वह क्षेत्र के विकास को लेकर सतत प्रयासरत हैं। जिसके चलते उन्हें अपने क्षेत्र में विकास कार्यो व निर्माण कार्यो की स्वीकृति प्राप्त हो रही हैं। जनता द्वारा किये गये भरोसे पर खरा उतरने का प्रयास किया जा रहा हैं। विधायक अनुभा मुंजारे ने आंगनबाड़ी भवन व राशि स्वीकृत होने पर महिला बाल विकास मंत्री व प्रदेश सरकार के मुखिया डॉक्टर श्री मोहन यादव जी के प्रति आभार जताया हैं।