-
☰
मध्य प्रदेश: करोड़ों के सड़क निर्माण कार्यों का हुआ भूमिपूजन
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: कटंगी क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार को लेकर विधायक श्री गौरव सिंह पारधी लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने ग्राम पंचायत हथौड़ा एवं समतपुरी में विभिन्न निर्माण कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया।
विस्तार
मध्य प्रदेश: कटंगी क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार को लेकर विधायक श्री गौरव सिंह पारधी लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने ग्राम पंचायत हथौड़ा एवं समतपुरी में विभिन्न निर्माण कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया। कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणजन भी शामिल हुए। हथौड़ा में 4.15 करोड़ की सड़क का भूमिपूजन कटंगी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम हथौड़ा में विकास की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया, जहां लोक निर्माण विभाग द्वारा स्वीकृत परसवाड़ा–सांवरगांव–हथौड़ा मार्ग निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन विधायक श्री गौरव सिंह पारधी की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस महत्वपूर्ण सड़क परियोजना की लंबाई 5.30 किलोमीटर है, जिस पर लगभग 4.15 करोड़ रुपये की लागत आएगी। समतपुरी में सीसी रोड निर्माण की शुरुआत इसी क्रम में ग्राम पंचायत समतपुरी में 11 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सीसी रोड का भी भूमिपूजन किया गया। इस निर्माण कार्य से गांव में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी और ग्रामीणों को राहत मिलेगी। कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कविता अरविंद देशमुख, जिला पंचायत सदस्य केशर बिसेन, नगर परिषद कटंगी अध्यक्ष योगेंद्र ठाकुर, मंडल अध्यक्ष भाजपा मुकेश चौकसे सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन मौजूद रहे। क्षेत्रीय विकास को मिलेगी प्राथमिकता: विधायक पारधी इस अवसर पर विधायक श्री गौरव सिंह पारधी ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सड़क, पेयजल एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में भी विकास कार्यों की गति इसी तरह जारी रहेगी और क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा।
उत्तर प्रदेश: शाहपुर तोन्दा में प्रथम मंगलवार पर भव्य बालाजी भंडारा हुआ आयोजित
हरियाणा: किसान को मिला लंबित मुआवजा, एसडीएम ने सौंपा चेक
उत्तर प्रदेश: शिक्षामित्र सम्मान समारोह, सरकार के फैसलों पर जताया आभार
हरियाणा: एक करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का हुआ शुभारंभ, स्कूलों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
राजस्थान: कांस्टेबल हत्या कांड का 12 घंटे बाद हुआ खुलासा, दो आरोपी हुए गिरफ्तार
राजस्थान: यूनानी मेडिकल कॉलेज में प्रो. डॉ. सऊद अली खान को दी गई श्रद्धांजलि