-
☰
राजस्थान: 25,800 अफीम के पौधे हुए बरामद, एक आरोपी को किया गया गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: फ़लोदी जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत फलोदी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 25,800 अफीम के हरे पौधे बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विस्तार
राजस्थान: फ़लोदी जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत फलोदी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 25,800 अफीम के हरे पौधे बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बरामद अफीम का अनुमानित बाजार मूल्य करीब 6 करोड़ रुपये बताया गया है। कुंदन कंवरिया, पुलिस अधीक्षक फलोदी ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ब्रजराजसिंह चारण एवं वृताधिकारी अचलसिंह के सुपरविजन में जिला स्पेशल टीम और पुलिस थाना फलोदी ने संयुक्त कार्रवाई की। सूचना जिला स्पेशल टीम के गंगाराम द्वारा दी गई थी। दिनांक 18 फरवरी 2025 को सरहद ढढू क्षेत्र में दबिश दी गई, जहां उमाणी नगर ढढू निवासी मंगनाराम पुत्र बलवन्ताराम विश्नोई के खेत में सरसों की फसल के बीच अवैध रूप से अफीम की खेती पाई गई। मौके से कुल 25,800 हरे पौधे जब्त किए गए। पुलिस के अनुसार प्रति पौधा औसतन 5 ग्राम उत्पादन के आधार पर लगभग 125 किलोग्राम अफीम का अनुमान है।
कार्रवाई में थाना फलोदी के थानाधिकारी भंवराराम सहित पुलिस टीम मौजूद रही। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस ऐक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने आमजन से मादक पदार्थों से दूर रहने और ऐसी गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।
उत्तर प्रदेश: अनपरा साइबर टीम ने क्रिप्टो ठगी की शिकार महिला के 19,468 रुपये वापस कराए
उत्तराखंड: बीएचईएल यूनियनों का केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ हुआ विरोध प्रदर्शन
गुजरात: वेजलपुर में चाय की केतली पर फायरिंग, तीन आरोपी गिरफ्तार
Rape Case: 15 साल की मासूम के साथ तीन युवकों ने किया दुष्कर्म, मामले की जांच में जुटी पुलिस
मध्य प्रदेश: हाईकोर्ट ने ग्वालियर में असंगठित कचरा संग्रहण पर जताई चिंता