-
☰
राजस्थानः गांधी दर्शन बैठक हुई सम्पन्न, जनजागरण कार्यक्रमों की बनी कार्ययोजना
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थानः टोंक महात्मा गांधी जीवन दर्शन संस्थान, राजस्थान की जिला स्तरीय एक दिवसीय बैठक मंगलवार को टोंक स्थित निजी होटल में उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुई।
विस्तार
राजस्थानः टोंक महात्मा गांधी जीवन दर्शन संस्थान, राजस्थान की जिला स्तरीय एक दिवसीय बैठक मंगलवार को टोंक स्थित निजी होटल में उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुई। बैठक में महात्मा गांधी के विचारों, सिद्धांतों एवं जीवन मूल्यों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार की गई तथा विभिन्न जनजागरण कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए संस्थान के समन्वयक श्याम सुंदर जोशी, गांधी स्मारक एवं संग्रहालय के सचिव धर्मवीर कटेवा, संत कुमार जैन तथा डॉ. पी.सी. जैन ने कहा कि वर्तमान समय में गांधीजी के सत्य, अहिंसा, सद्भाव और सेवा के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने संविधान जागरूकता अभियान, श्रमदान, प्रभात फेरी, पदयात्रा, जनसंवाद, सोशल मीडिया जागरूकता अभियान एवं गांव-ढाणी स्तर तक संपर्क कार्यक्रम संचालित करने पर जोर दिया। वक्ताओं ने विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में गांधी दर्शन विषयक प्रतियोगिताओं, गांधी साहित्य के अध्ययन-प्रसार, ग्राम चौपालों में जनचर्चा, सामाजिक सेवा गतिविधियों तथा सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से गांधीजी के विचारों को समाज में व्यापक रूप से प्रसारित करने का आह्वान किया। इस अवसर पर धर्मवीर कटेवा ने नशामुक्ति पर विशेष बल देते हुए एक भावपूर्ण गीत के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। बैठक के दौरान वरिष्ठ गांधीवादी चिंतक डॉ. प्रकाशचंद जैन द्वारा लिखित पुस्तक "सुधारक एवं सेनानी" का विमोचन भी किया गया। पुस्तक में विभिन्न महापुरुषों के जीवन, संघर्ष एवं समाज निर्माण में उनके योगदान का उल्लेख किया गया है। कार्यक्रम के जिला संयोजक सुनील बंसल ने आगामी गतिविधियों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए सभी गांधीवादी कार्यकर्ताओं से सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया। उन्होंने सफल आयोजन के लिए सभी अतिथियों, वक्ताओं एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों का माल्यार्पण एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। बैठक में जिला सह-संयोजक शंकरलाल सैनी, ब्लॉक संयोजक विकास विजयवर्गीय, युवा जिला संयोजक कैलाश सैनी, देवली ब्लाक संयोजक आकाश कंछल, दीप्ति कंछल,भंवरलाल बेरवा (सरपंच), रामलक्ष्मण साहू, निवाई ब्लॉक संयोजक महावीर जैन, जिला महिला संयोजक जेबा खान, निवाई सह-संयोजक बनवारीलाल यादव, शहादत अली, रामप्रसाद चोपड़ा, राकेश सैनी (मालपुरा), तुलसीराम सरपंच अख्तर सुलेमान, गिरिराज यादव, दिनेश कुमार जैन, उर्मिला मुडोतिया, पुखराज सेन, चरण सिंह चौधरी, रामपाल सैनी, हरिराम गुर्जर, धोली वर्मा, तुलसीराम गुर्जर, दिनेश कुमार जैन सहित बड़ी संख्या में गांधीवादी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
हरियाणा: चरथावल पुलिस ने 24 घंटे में गुमशुदा किशोर को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा
राजस्थान: वंशिका गर्ग मामले में अग्रवाल समाज ने सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच व कठोर कार्रवाई की मांग
राजस्थान: उणियारा सहकारी समिति की बैठक में 25.70 लाख का बजट हुआ पारित, तुलाई व उपहार पर उठा विवाद
हरियाणा: गांव चनत में पौधारोपण अभियान किया शुरू , पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
हरियाणा: आबकारी विभाग का सघन निरीक्षण अभियान शुरू , शराब दुकानों की जांच तेज