Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: गार्ड ऑफ ऑनर के साथ नए पुलिस अधीक्षक ने संभाली जिले की कमान

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Shahihurehman , Date: 23/05/2026 04:51:03 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Shahihurehman ,
  • Date:
  • 23/05/2026 04:51:03 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: टोंक सरकार के गृह विभाग के आदेशानुसार, भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के वर्ष 2021 बैच के अधिकारी  रोशन मीणा ने  शनिवार को जिला पुलिस अधीक्षक, टोंक के पद पर कार्यभार संभाल लिया है।

विस्तार

राजस्थान: टोंक सरकार के गृह विभाग के आदेशानुसार, भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के वर्ष 2021 बैच के अधिकारी  रोशन मीणा ने  शनिवार को जिला पुलिस अधीक्षक, टोंक के पद पर कार्यभार संभाल लिया है। जिला पुलिस मुख्यालय पहुंचने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  रतनलाल भार्गव एवं अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने गुलदस्ता भेंट कर नए पुलिस कप्तान की अगवानी की इसके बाद एसपी कार्यालय के मुख्य द्वार पर पुलिस जवानों द्वारा नए जिला कप्तान को 'गार्ड ऑफ ऑनर' दिया गया कार्यभार संभालने  के बाद   पुलिस अधीक्षक ने कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। मीडिया से बात करते हुए कहा कि आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान और पारदर्शी पुलिसिंग पर जोर दिया जाएगा जिले में शांति और सुरक्षा का माहौल बनाए रखना हमारी शीर्ष प्राथमिकता  होगी। आईपीएस रोशन मीणा मूल रूप से जयपुर जिले के जमवारामगढ़ क्षेत्र के निवासी हैं. टोंक जिले की जिम्मेदारी मिलने से पहले वे नागौर जिला पुलिस अधीक्षक के पद पर अपनी सफल सेवाएं दे चुके हैं.