-
☰
उत्तर प्रदेश: प्रेमी के प्यार में पागल पत्नी ने तकिए से मुंह दबाकर पति की करी हत्या
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: इश्क़ में अंधी औरत ने एक और पति को निगल लिया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: इश्क़ में अंधी औरत ने एक और पति को निगल लिया। इन औरतों को हो क्या गया है? पतियों को तो ये गाजर मूली की तरह काट दे रहीं हैं और सबसे बड़ी बात कि जिसके लिए काट रही हैं। उससे कहीं ज्यादा खूबसूरत इनके पति हैं। आगरा के एकता थाना क्षेत्र के गांव लौहई में पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति लवकेश (24) की हत्या कर दी। पहले तकिए से मुंह दबाया गया, फिर साड़ी का फंदा बनाकर शव को लटका दिया गया ताकि मामला आत्महत्या लगे। पत्नी और गांव के ही युवक के बीच प्रेम संबंध थे। पति को शक हुआ तो विवाद बढ़ा। वारदात वाली रात प्रेमी घर पहुंचा। दोनों ने मिलकर सो रहे लवकेश को दबोचा, तकिए से मुंह दबाया और जान ले ली। इसके बाद शव को फंदे से लटका दिया। सुबह रोने-बिलखने का नाटक किया गया, लेकिन परिवार को शक हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कॉल डिटेल और पूछताछ के आधार पर सच्चाई उजागर की। दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। मृतक पांच बहनों में इकलौता भाई था। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
गुजरात: खुकी नदी में कचरा जलाने पर प्रशासन सख्त, सात दिन में सफाई के आदेश
उत्तर प्रदेश: अवैध वसूली विरोध पर ड्राइवर पिटा, ट्रक चालकों ने किया जाम
उत्तर प्रदेश: एंटी रोमियो टीम ने चलाया महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान
उत्तर प्रदेश: कैंची से हमला कर महिला की करी थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: सेवानिवृत्त एसआई बाबूराम शर्मा की तेरहवीं और रस्म-पगड़ी संपन्न हुई