Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: मीरजापुर में दिनदहाड़े अधिवक्ता की गोली मारकर की हत्या, इलाके में हुआ दहशत का माहौल 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , Date: 11/04/2026 11:09:38 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Suraj Maurya ,
  • Date:
  • 11/04/2026 11:09:38 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मीरजापुर के कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र में शनिवार को सनसनीखेज वारदात सामने आई। वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव सिंह उर्फ रिंटू/रिंकू सिंह (45 वर्ष) की अज्ञात बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। घटना कतवारुपुर गांव की है, जहां बाइक सवा

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मीरजापुर के कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र में शनिवार को सनसनीखेज वारदात सामने आई। वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव सिंह उर्फ रिंटू/रिंकू सिंह (45 वर्ष) की अज्ञात बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। घटना कतवारुपुर गांव की है, जहां बाइक सवार हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर उन्हें निशाना बनाया और मौके से फरार हो गए।  प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वारदात के बाद बदमाशों की बाइक कुछ देर तक स्टार्ट नहीं हो सकी, जिससे उनकी पूरी गतिविधि CCTV कैमरों में कैद हो गई है।

 घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और सैकड़ों लोग मौके पर जुट गए। घायल अधिवक्ता ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जिससे क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है।
जानकारी के मुताबिक, मृतक की पत्नी छानबे क्षेत्र के देवरी गांव (थाना विंध्याचल) की वर्तमान प्रधान हैं। अधिवक्ता ने पहले ही अपनी हत्या की आशंका जताते हुए कटरा कोतवाली में शिकायत दी थी। इससे पहले भी उन पर दो बार जानलेवा हमला हो चुका था।
 स्थानीय लोगों का आरोप है कि यदि पुलिस ने समय रहते कार्रवाई की होती, तो यह घटना टाली जा सकती थी।  पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। 


Featured News