Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति 5.0 के तहत एंटी रोमियो टीम का जागरूकता अभियान किया गया शुरू 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 10/02/2026 11:50:00 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 10/02/2026 11:50:00 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर थाना कोतवाली नगर जनपद सहारनपुर में महिला सशक्तिकरण अभियान मिशन शक्ति फेज-5.0 के अंतर्गत एंटी रोमियो टीम द्वारा जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर थाना कोतवाली नगर जनपद सहारनपुर में महिला सशक्तिकरण अभियान मिशन शक्ति फेज-5.0 के अंतर्गत एंटी रोमियो टीम द्वारा जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान के दौरान महिला उपनिरीक्षक अंजू सिंह एवं पी आर डी सतीश कुमार द्वारा राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, डिस्कवरी ग्लोबल स्कूल, राजकीय जिला पुस्तकालय लिंक रोड, बी.डी. बजोरिया इंटर कॉलेज, महाराज सिंह डिग्री कॉलेज एवं एस.डी. इंटर कॉलेज में जाकर छात्र-छात्राओं से उनकी समस्याएं सुनी गईं तथा उन्हें जागरूक किया गया। पुलिस टीम द्वारा छात्र-छात्राओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे—विधवा पेंशन योजना, सुमंगला योजना, बाल कल्याण योजनाएं, बाल मजदूरी न कराने आदि के संबंध में जानकारी दी गई।

 

साथ ही शासन द्वारा जारी विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में अवगत कराया गया। 1090  वूमेन पावर लाइन,1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 1930 साइबर क्राइम हेल्पलाइन,108 एम्बुलेंस सर्विस,112 पुलिस एमरजेंसी सर्विस,(आपातकालीन नंबर) इसके अतिरिक्त डिजिटल अरेस्ट, यातायात सुरक्षा एवं साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया तथा पम्पलेट वितरित किए गए।अभियान के दौरान थाना क्षेत्र में आने वाले बैंकों के आसपास अनावश्यक रूप से खड़े व्यक्तियों को चेतावनी देते हुए उक्त स्थान से हटाया गया।