-
☰
उत्तर प्रदेश: 42 वर्षों की सेवाओं के बाद अनुज कुमार जैन हुए सेवानिवृत्त, भावपूर्ण विदाई एवं सम्मान समारोह हुआ आयोजित
- Photo by : social media
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर स्थित जिला कोषागार विभाग में 42 वर्षों तक सेवाएं देने वाले कर्मचारी अनुज कुमार जैन के सेवानिवृत्त होने पर कार्यालय परिसर में भावपूर्ण विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके उत्कृष्ट कार्य, सरल स्वभाव और कार्यनिष्ठा की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया। समारोह में जिला कोषागार अधिकारी सूरज कुमार ने अनुज कुमार जैन को पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया और कहा कि उन्होंने चार दशकों से अधिक समय तक पूरी ईमानदारी, मेहनत और समर्पण के साथ विभाग की सेवा की। उन्होंने कहा कि अपने लंबे सेवाकाल के दौरान अनुज कुमार जैन का व्यवहार हमेशा सौम्य और विवादों से दूर रहा। उनकी कार्यशैली और मिलनसार व्यक्तित्व विभाग के कर्मचारियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा। कार्यक्रम के दौरान विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ, मालाएं और स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल और स्वस्थ भविष्य की कामना की। सभी ने उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि उनकी कमी विभाग को हमेशा महसूस होगी। इसके बाद आयोजित सम्मान समारोह में मानवाधिकार एमरजेंसी हेल्पलाइन एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने अपनी टीम के साथ अनुज कुमार जैन का माल्यार्पण कर स्वागत किया और उन्हें संस्था का प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने अनुज कुमार जैन के सेवा भाव और समाज के प्रति उनके सकारात्मक दृष्टिकोण की सराहना की। इस अवसर पर अनुज कुमार जैन के परिवार के सदस्य, कोषागार विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा मानवाधिकार एमरजेंसी हेल्पलाइन एसोसिएशन के पदाधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने उनके सुखद, स्वस्थ एवं सफल सेवानिवृत्त जीवन की शुभकामनाएं दीं।
मध्य प्रदेश: नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
असम: तिवा लोकनृत्य और संस्कृति के संरक्षण को लेकर 350 बच्चों व युवाओं ने शुरू किया सामूहिक प्रशिक्षण
उत्तर प्रदेश: मकनपुरा स्कूल में समय पर शिक्षक नहीं पहुंचने का आरोप, बच्चों की पढ़ाई हुई प्रभावित
मध्य प्रदेश: न्याय में देरी पर उठे सवाल, M.C. Singla प्रकरण बना लंबित मामलों की चुनौती का उदाहरण
मध्य प्रदेश: स्वास्थ्य विभाग का अभियान तेज, 196 बच्चे स्वस्थ होकर अस्पताल से घर लौटे