Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: भगत सिंह खेल अकादमी ग्रामीण खिलाड़ियों को खेल व शिक्षा से जोड़ने का प्रयास

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Amarjeet Yadav , Date: 20/02/2026 04:01:29 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Amarjeet Yadav ,
  • Date:
  • 20/02/2026 04:01:29 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बाबू केदारनाथ स्मारक जन सेवा संस्थान द्वारा संचालित भगत सिंह खेल अकादमी निजामाबाद में खिलाड़ियों के प्रशिक्षण के दौरान भगत सिंह खेल अकादमी संस्थापक/ संचालक राष्ट्रीय पहलवान अमरजीत यादव ने कहा कि हमारे जनपद में बालक एवं बालिका प्रतिभागी तो बहुत है, लेकिन इनको निखारने व आगे बढ़ाने के लिए किसी के पास ना तो कोई योजना है ना ही फुर्सत यही कारण है कि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभावान प्रतिभाएं भी गांव में देवी रहकर इधर-उधर भटक रही है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बाबू केदारनाथ स्मारक जन सेवा संस्थान द्वारा संचालित भगत सिंह खेल अकादमी निजामाबाद में खिलाड़ियों के प्रशिक्षण के दौरान भगत सिंह खेल अकादमी संस्थापक/ संचालक राष्ट्रीय पहलवान अमरजीत यादव ने कहा कि हमारे जनपद में बालक एवं बालिका प्रतिभागी तो बहुत है, लेकिन इनको निखारने व आगे बढ़ाने के लिए किसी के पास ना तो कोई योजना है ना ही फुर्सत यही कारण है कि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभावान प्रतिभाएं भी गांव में देवी रहकर इधर-उधर भटक रही है। क्योंकि ग्रामीण क्षेत्र में खिलाड़ियों के लिए कोई भी सुविधा शासन या विभाग द्वारा उपलब्ध नहीं है। ग्रामीण क्षेत्र में खेल मैदान के नाम पर जगह तो कुछ जगह उपलब्ध है, लेकिन उसे पर भी किसी ने किसी का कब्जा कायम है या फिर जंगल झाड़ी में तब्दील है। ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे वर्तमान समय में टीवी व मोबाइल के चक्कर में अपना समय बर्बाद करते रहते हैं। सुविधा व संसाधन उपलब्ध न होने के कारण जिन बच्चों के हाथ में हॉकी स्टिक रॉकेट काक व फुटबॉल होना चाहिए कल बच्चों के हाथ में सिर्फ मोबाइल मिलती है।  राष्ट्रीय पहलवान अमरजीत यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में लड़के तो कुछ बाग बगीचे में अपना खेल वह व्यायाम कर लेते हैं, लेकिन सबसे बड़ी समस्या बालिकाओं के लिए है खुले आसमान के नीचे बालिकाएं अपना प्रशिक्षण नहीं कर पाती इस कारण बालिका खिलाड़ियों की मुश्किलें प्रतिदिन बढ़ती जा रही है अमरजीत यादव ने कहा कि जनपद में खिलाड़ियों को सुविधा के नाम पर एकमात्र स्टेडियम है जहां पर आसपास के बच्चे इसका लाभ पाते हैं लेकिन शहर से लगभग 40 से 50 किलोमीटर दूर स्थित ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को इससे अछूता रहना पड़ता है। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतियोगिताओं के बारे में पता भी नहीं चल पाता है।

 

जनपद के हर ब्लॉक में खेल स्टेडियम प्रशिक्षक व सुविधा होती तो ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा व कुशलता के बल पर जनपद प्रदेश व देश के गौरव बढ़ाने में अपना योगदान देते इसके लिए कुछ सामाजिक कार्यकर्ता व जिम्मेदार सीनियर खिलाड़ी बच्चों को जागरूक करने का प्रयास तो करते हैं, लेकिन जहां सुविधा एवं संसाधन नहीं होते वहां पर वह भी मजबूर हो जाते हैं इसलिए अमरजीत यादव ने या संकल्प लिया है कि अपने सहयोगियों एवं जनता के सहयोग से भगत सिंह खेल अकादमी के माध्यम से हर ब्लॉक में शिक्षा के साथ खेल से जोड़कर बालक एवं बालिकाओं को आगे बढ़ने का प्रयास अनवरत जारी रखने का प्रयास किया जाएगा वर्तमान समय में भगत सिंह खेल अकादमी निजामाबाद मोहम्मदपुर ठेकमा मेंहनगर तथा जहानागंज में लगभग 250 बालक एवं 100 बालिकाएं कुश्ती कबड्डी एथलेटिक्स आदि खेलों में अरविंद यादव हंसराज यादव हिंद राज यादव रामदयाल यादव रामप्रवेश चंद्रशेखर डॉ आदित्य संतोष चंद्र देव रामफल मनीष तथा अन्य सहयोगियों के माध्यम से प्रशिक्षण ले रहे हैं।