Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 24/08/2026 10:12:32 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 24/08/2026 10:12:32 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: गंगोह सहारनपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देश भर में चलाए जा रहे 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा अभियान के अंतर्गत नामदेव पब्लिक स्कूल, कस्बा गंगोह में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: गंगोह सहारनपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देश भर में चलाए जा रहे 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा अभियान के अंतर्गत नामदेव पब्लिक स्कूल, कस्बा गंगोह में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं समाज के लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा एक स्वस्थ, संस्कारवान और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक, पारिवारिक एवं सामाजिक नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के साथ-साथ पूरे परिवार को प्रभावित करता है। युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखकर ही देश के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण किया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने आसपास के लोगों को भी नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर ब्रह्माकुमारीज़ रामपुर मनिहारान सेंटर की बीके संतोष दीदी जी ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में कहा कि नशा केवल शरीर को ही नुकसान नहीं पहुंचाता, बल्कि मन की शक्ति, सोचने-समझने की क्षमता और पारिवारिक सुख-शांति को भी प्रभावित करता है। उन्होंने विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच, श्रेष्ठ संगति, आत्म-अनुशासन और आध्यात्मिक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में दृढ़ संकल्प कर ले कि वह स्वयं नशा नहीं करेगा और दूसरों को भी नशे से बचाएगा, तो समाज में बहुत बड़ा सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है।
बीके संतोष दीदी जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा अभियान की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के जागरूकता अभियान युवाओं को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे के विरुद्ध जागरूकता का संदेश अपने परिवार, मित्रों और समाज तक पहुंचाने का आग्रह किया।

कार्यक्रम में बीके पूनम बहन ने भी विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने तथा अपने जीवन को श्रेष्ठ संस्कारों और सकारात्मक विचारों से भरने के लिए प्रेरित किया। बीके सुशील भाई ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं एवं मीडिया कवरेज में सहयोग प्रदान किया और नशा मुक्ति के संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया। विद्यालय के सभी शिक्षकगण ने कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता करते हुए विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। विद्यार्थियों ने भी पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया और नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं उपस्थित सभी लोगों को नशे से दूर रहने, अपने परिवार एवं समाज को नशामुक्त बनाने तथा दूसरों को भी नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया। नामदेव पब्लिक स्कूल, कस्बा गंगोह में आयोजित यह कार्यक्रम नशे के विरुद्ध जन-जागरूकता बढ़ाने और युवा पीढ़ी को स्वस्थ एवं संस्कारवान जीवन की ओर प्रेरित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल रहा।


Featured News