-
☰
उत्तर प्रदेश: कुशवाह ने 2026-27 के बजट को समावेशी विकास और कृषि सशक्तिकरण में बताया अहम
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: नारायण सिंह कुशवाह सामाजिक न्याय दिव्यांगजन कल्याण, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री ने मध्यप्रदेश सरकार के वित्तीय वर्ष 2026–27 के बजट को राज्य की विकास दिशा और प्राथमिकताओं को निर्धारित करने वाला बताया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: नारायण सिंह कुशवाह सामाजिक न्याय दिव्यांगजन कल्याण, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री ने मध्यप्रदेश सरकार के वित्तीय वर्ष 2026–27 के बजट को राज्य की विकास दिशा और प्राथमिकताओं को निर्धारित करने वाला बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट सामाजिक समावेशन को सशक्त करने और कृषि आधारित अर्थव्यवस्था को मजबूती देने की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। मंत्री श्री कुशवाह ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण विभाग के लिए 4570 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इससे दिव्यांगजनों को शिक्षा, स्वरोजगार और पुनर्वास योजनाओं का व्यापक लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह कदम समाज के कमजोर वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने में सहायक सिद्ध होगा। उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के लिए 772 करोड़ रुपये के बजट प्रावधान को किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में अहम कदम बताया गया। मंत्री ने कहा कि आधुनिक तकनीक के उपयोग, प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना और मूल्य संवर्धन को बढ़ावा देने से प्रदेश के उद्यानिकी उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार में नई पहचान मिलेगी। मंत्री श्री कुशवाह ने विश्वास व्यक्त किया कि यह बजट समावेशी विकास को गति देने, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के लक्ष्य की प्राप्ति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
बिहार: अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से छात्रा की मौत, परिजन और लोगों ने सड़क जाम किया
मध्य प्रदेश: कक्षा 5वीं विद्यार्थियों का विदाई समारोह हुआ संपन्न
उत्तर प्रदेश: रमजान के प्रथम शुक्रवार पर पुलिस ने की मस्जिदों में सुरक्षा व यातायात निरीक्षण
हरियाणा: सीओ रुपाली रॉय चौधरी का अपराध नियंत्रण में उत्कृष्ट योगदान
उत्तर प्रदेश: कुलदीप उज्जवल के साथ नशा मुक्त, दहेज प्रथा पर मानवाधिकार संगोष्ठी
छत्तीसगढ़: RCET में राजमिस्त्री प्रशिक्षण पूरा, युवाओं को प्रमाण पत्र हुए वितरित