-
☰
उत्तर प्रदेश: पंचायत मतदाता नामावलियों का वृहद पुनरीक्षण 15 अप्रैल तक पूरा होगा
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी(पं0), सोनभद्र ने अवगत कराया है कि राज्य निर्वाचन आयोग उ0प्र0, लखनऊ की संशोधित अधिसूचना के अनुसार जनपद सोनभद्र की त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावलियों के वृह्द पुनरीक्षण हेतु पूर्व निर्गत संशोधित सार्वजनिक सूचना आंशिक संशोधन कर समय सारणी निर्धारित की गयी है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी(पं0), सोनभद्र ने अवगत कराया है कि राज्य निर्वाचन आयोग उ0प्र0, लखनऊ की संशोधित अधिसूचना के अनुसार जनपद सोनभद्र की त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावलियों के वृह्द पुनरीक्षण हेतु पूर्व निर्गत संशोधित सार्वजनिक सूचना आंशिक संशोधन कर समय सारणी निर्धारित की गयी है। उन्होंने बताया कि दावे/आपत्तियों के निस्तारण के उपरान्त हस्तलिखित पाण्डुलिपियाँ तैयार करना, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में जमा करना एवं सम्भावित डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन/निस्तारण की कार्यवाही करने की अवधि 07जनवरी, 2026 से 16 मार्च, 2026 तक। दावे और आपत्तियों के निस्तारण के उपरान्त पूरक सूचियों की कम्प्यूटरीकरण की तैयारी तथा उन्हें मूल सूची में यथा स्थान समाहित करने एवं यथावश्यक मतदात केन्द्रों/स्थलों के निर्धारण की कार्यवाही 21फरवरी, 2026 से 16 मार्च, 2026 तक। मतदाता सूचियों की कम्प्यूटरीकरण के उपरान्त मतदान केन्द्र/स्थलों का क्रमांकन, मतदेय स्थलों के वार्डो की मैपिंग, मतदाता क्रमांकन, आवंटन, मतदाता सूची की डाउनलोडिंग, फोटो प्रतियाँ कराने आदि की तिथि 17मार्च, 2026 से 13 अपै्रल, 2026 तक। निर्वाचक नामावलियों का जनसामान्य के लिये अन्तिम प्रकाशन 15 अपै्रल, 2026 को किया जाना निर्धारित किया गया है। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा अपने क्षेत्राधिकार के अन्तर्गत त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण कार्यक्रम का प्रमुख स्थानीय समाचार पत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जायेगा तथा सार्वजनिक जानकारी हेतु समस्त सम्बन्धित कार्यालयों के सूचना-पट्ट पर भी यह कार्यक्रम प्रदर्शित किये जायेंगे। निर्वाचक नामावलियों के वृहद पुनरीक्षण के दौरान पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश दिवसों में सम्बन्धित कार्यालय खुले रहेंगे तथा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कार्यवाही पूर्ण करायी जाएगी। उन्होंने निर्देशित किया है कि निर्धारित समय सारणी के अनुसार त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावलियों के वृहद पुनरीक्षण का कार्य सम्पन्न कराया जायेगा। पूर्व निर्गत संशोधित सार्वजनिक जारी सूचना 07 जनवरी,.2026 को यथा संशोधित समझा जाए।
राजस्थान: 19 साल बाद भारत में लाइव परफॉर्म करेंगी, मुंबई और दिल्ली में अप्रैल 2026 में कॉन्सर्ट
राजस्थान: खाटूधाम के लिए श्याम पदयात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ हुई रवाना
उत्तर प्रदेश: दामाद की संदिग्ध मौत, आत्महत्या या हत्या की जांच जारी
उत्तर प्रदेश: सेक्टर-58 पुलिस ने अवैध शराब तस्कर हरीश कुमार को किया गिरफ्तार, 106 पव्वे बरामद