Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को नमन, ABVP ने किया दीपोत्सव

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Indresh Kumar Pandey , Date: 09/07/2026 03:13:36 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Indresh Kumar Pandey ,
  • Date:
  • 09/07/2026 03:13:36 pm
Share:

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सोनभद्र में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 78वें स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस की पूर्व संध्या पर अभाविप सोनभद्र जिला द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा के समक्ष दीपोत्सव एवं माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों एवं उनके राष्ट्रनिर्माण के विचारों का स्मरण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। दीपों की श्रृंखला के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र की प्रगति, समाज की समृद्धि तथा छात्रशक्ति के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल से ही ज्ञान, शील और एकता के ध्येय वाक्य को लेकर छात्रहित, शिक्षाहित एवं राष्ट्रहित में सतत कार्य कर रही है। परिषद का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रीय चेतना, सामाजिक उत्तरदायित्व, चरित्र निर्माण एवं नेतृत्व क्षमता का विकास करना है। स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित यह दीपोत्सव युवा शक्ति के राष्ट्र के प्रति समर्पण और स्वामी विवेकानंद जी के विचारों के प्रति श्रद्धा का प्रतीक रहा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने 9 जुलाई को मनाए जाने वाले राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस एवं अभाविप के 78वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर प्रांत सोशल मीडिया संयोजक अनमोल सोनी, जिला संयोजक राहुल जालान, नगर मंत्री धर्मेश पाण्डेय, सत्यम शुक्ला, सिद्धार्थ, सक्षम, श्रेयांश, शिवम शुक्ला सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Featured News