Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: रमजान के प्रथम शुक्रवार पर पुलिस ने की मस्जिदों में सुरक्षा व यातायात निरीक्षण

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Rakesh Kumar Sharma , Date: 20/02/2026 05:16:53 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Rakesh Kumar Sharma ,
  • Date:
  • 20/02/2026 05:16:53 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: पवित्र रमजान माह के प्रथम शुक्रवार के अवसर पर जुम्मे की नमाज को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराए जाने के उद्देश्य से आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर द्वारा थाना कोतवाली नगर क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: पवित्र रमजान माह के प्रथम शुक्रवार के अवसर पर जुम्मे की नमाज को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराए जाने के उद्देश्य से आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर द्वारा थाना कोतवाली नगर क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर सहित अन्य पुलिस अधिकारीगण/क्षेत्राधिकारीगण मौजूद रहे। अधिकारियों द्वारा प्रमुख मस्जिदों, संवेदनशील स्थलों एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा ड्यूटी में तैनात पुलिस बल को पूर्ण सतर्कता बरतने प्रभावी भीड़ प्रबंधन सुनिश्चित करने, यातायात व्यवस्था सुचारू रखने, अफवाहों पर कड़ी निगरानी रखनेके संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।