-
☰
उत्तर प्रदेश: लखनऊ सचिवालय में सात उप सचिवों के विभागों में फेरबदल, शासन ने जारी किया आदेश
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: लखनऊ स्थित सचिवालय में तैनात सात उप सचिवों के विभागों में शासन स्तर पर फेरबदल किया गया है। इस संबंध में सचिवालय प्रशासन विभाग की ओर से आदेश जारी किया गया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: लखनऊ स्थित सचिवालय में तैनात सात उप सचिवों के विभागों में शासन स्तर पर फेरबदल किया गया है। इस संबंध में सचिवालय प्रशासन विभाग की ओर से आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार विनोद त्रिपाठी को राज्य कर विभाग से हटाकर राज्य संपत्ति विभाग में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, किरन कुमारी को श्रम विभाग से स्थानांतरित कर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) तथा निर्यात प्रोत्साहन विभाग में तैनात किया गया है। अनिल कुमार को गृह विभाग से ग्राम्य विकास विभाग भेजा गया है। इसके अलावा खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग में तैनात अभिजीत को गृह विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विभागीय फेरबदल के बीच तीन उप सचिवों की तैनाती में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इनमें अरुण कुमार वित्त विभाग, अवनीश कुमार सिंह महिला कल्याण विभाग और अभय कुमार त्रिपाठी कारागार प्रशासन एवं सुधार विभाग में पूर्ववत अपनी जिम्मेदारी निभाते रहेंगे। शासन की ओर से जारी आदेश के बाद संबंधित विभागों में नई तैनाती के अनुसार कार्यभार संभालने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
मध्य प्रदेश: दीपावली की रात आग का तांडव, श्याम मोबाइल दुकान में 10 से 12 लाख का नुकसान
राजस्थान: कार की टक्कर से तीन वर्षीय बच्ची की मौत, अधिकारी की बताई जा रही कार, परिजनों में आक्रोश
उत्तर प्रदेश: दीपावली पर शांति व्यवस्था को लेकर पिपरी पुलिस सख्त, छह लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई
उत्तर प्रदेश: भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष अजीत राणा से की मुलाकात
उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति फेज-6 के तहत जागरूकता अभियान, महिलाओं को दी सुरक्षा की जानकारी