-
☰
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर को मिला नया जिलाधिकारी, अरविंद चौहान ने संभाली कमान
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर 2015 बैच के आई ए एस अधिकारी अरविंद चौहान को जिला सहारनपुर का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर 2015 बैच के आई ए एस अधिकारी अरविंद चौहान को जिला सहारनपुर का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। अरविंद चौहान इससे पहले जनपद शामली के जिलाधिकारी थे एवं इससे पूर्व प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे। जहाँ उन्होंने महत्वपूर्ण विकास कार्यों और शहरी योजनाओं के क्रियान्वयन में अहम भूमिका निभाई। जिलाधिकारी अरविंद चौहान ने अपनी प्रशासनिक सेवा से पहले नौ वर्षों तक भारतीय वायुसेना में भी देश की सेवा की, जिससे उनकी नेतृत्व क्षमता और अनुशासन का स्तर और मजबूत हुआ। प्रशासनिक सेवा में प्रवेश के बाद, उन्होंने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के रूप में मिर्जापुर और आजमगढ़ में अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया। इसके अलावा, वे विशेष सचिव के रूप में उत्तर प्रदेश शासन के समाज कल्याण विभाग में कार्य कर चुके हैं।
नये जिलाधिकारी महोदय अरविंद चौहान के विषय में कुछ महत्वपूर्ण बिंदु। माननीय 2015 बैच के आई ए एस अधिकारी हैं अरविंद चौहान, नौ वर्षों तक भारतीय वायुसेना में सेवा का अनुभव। पूर्व में प्रयागराज प्राधिकरण के उपाध्यक्ष और मिर्जापुर व आजमगढ़ में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रह चुके हैं। विशेष सचिव, समाज कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश शासन में कर चुके हैं कार्य। बहराइच में मुख्य विकास अधिकारी पद पर भी सेवा दे चुके हैं।
गुजरात: साधु की गोली मारकर की गई हत्या, इलाके में मची सनसनी
उत्तर प्रदेश: सड़क हादसा में कंबाइन मशीन की टक्कर से युवक की हुई मौत
असम: 23 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं से तेज़ी, बुनियादी ढांचे को मिलेगा नया आयाम
राजस्थान: भीषण गर्मी के बीच छाछ वितरण, हजारों लोगों को मिली राहत
उत्तर प्रदेश: मनिहारान पुलिस ने वारंटी अभियुक्त कर धर्मेंद्र को किया गिरफ्तार
झारखण्ड: ब्लैक शीशों के खिलाफ सख्त अभियान, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई