-
☰
उत्तर प्रदेश: तेज रफ्तार ट्रक ने ग्रामीण को कुचला, आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: कबरई थाना क्षेत्र के ग्राम धरौन में बीती रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने 50 वर्षीय ग्रामीण को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर जमकर हंगामा किया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: कबरई थाना क्षेत्र के ग्राम धरौन में बीती रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने 50 वर्षीय ग्रामीण को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों का सीधा आरोप है कि 'लोकेशन गैंग' की मिलीभगत से क्षेत्र में पूरी रात बिना नंबर प्लेट वाले मौत के सौदागर ट्रक सड़कों पर दौड़ते हैं, प्राप्त जानकारी के अनुसार, धरौन निवासी कल्लू (50) पुत्र खूटा बीती रात मार्ग से गुजर रहे थे, तभी काल बनकर आए एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कल्लू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की खबर मिलते ही गांव में मातम के साथ-साथ भारी आक्रोश फैल गया। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण और मृतक के परिजन सड़क पर उतर आए और मार्ग जाम कर दिया प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि कबरई क्षेत्र में 'लोकेशन गैंग' सक्रिय है, जो अवैध रूप से और बिना नंबर प्लेट वाले ट्रकों को सुरक्षित रास्ता पार करवाता है। ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि पूरी रात बिना नंबर के ट्रक इसी मार्ग से तेज रफ्तार में निकलते हैं, लेकिन पुलिस इन पर कोई विधिक कार्यवाही नहीं करती। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रशासन की अनदेखी के कारण ही आज एक बेगुनाह ग्रामीण की जान गई है हंगामे और बवाल की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुँचा। पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा और अवैध रूप से चल रहे ट्रकों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग पर अड़े रहे।
सड़क जाम कर रहे ग्रामीणों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर तीखे सवाल उठाए।
हरियाणा: डॉ. अंबेडकर जयंती पर यूनियन बैंक संघटना कार्यालय का हुआ शुभारंभ
मध्य प्रदेश: भक्तिमय माहौल में संपन्न हुआ श्री शिव दुर्गा मंदिर का पंचदिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह
उत्तर प्रदेश: DAV बाबराला के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, टॉप 3 ने 96%+ अंक से बढ़ाया स्कूल का मान
उत्तर प्रदेश: राजगढ़ में दो आचार्यों का भव्य नगर प्रवेश, 21 अप्रैल को मोहनखेड़ा तक निकलेगा पैदल संघ
मध्य प्रदेश: ग्राम पंचायत वारा में सचिव जनकलाल बिसेन को हटाने की मांग तेज, ग्रामीणों ने की शिकायत