Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: मतदाताओं को नोटिस निस्तारण के लिए किया गया जागरूक

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 13/02/2026 11:15:29 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 13/02/2026 11:15:29 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान एस आई आर के अंतर्गत भाग 145, कमरा नम्बर 2 मतदान केन्द्र जैन इंटर कॉलेज रामपुर मनिहारान इंचार्ज बी एल ओ श्री शिवचरण ने 12/2/2026 दिन बृहस्पतिवार को एस आई आर से संबंधित नोटिस वितरित किए। उन्होंने बताया कि आने वाली तारीख 23 फरवरी को सभी नोटिस धारको को समय रहते उपजिलाधिकारी कार्यालय में उपस्थित होकर अपने नोटिसों का निस्तारण कराना होगा। 

विस्तार

उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान एस आई आर के अंतर्गत भाग 145, कमरा नम्बर 2 मतदान केन्द्र जैन इंटर कॉलेज रामपुर मनिहारान इंचार्ज बी एल ओ श्री शिवचरण ने 12/2/2026 दिन बृहस्पतिवार को एस आई आर से संबंधित नोटिस वितरित किए। उन्होंने बताया कि आने वाली तारीख 23 फरवरी को सभी नोटिस धारको को समय रहते उपजिलाधिकारी कार्यालय में उपस्थित होकर अपने नोटिसों का निस्तारण कराना होगा। बी एल ओ शिवचरण के अनुसार वार्ड 5 भाग 245 में 125 मतदाताओं को नोटिस दिए गए हैं। साथ ही सूचित किया गया है कि सभी मतदाता 23 फरवरी को उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान करा लें। एक सवाल के जवाब में बी एल ओ शिवचरण ने बताया कि वार्ड 5 भाग 244 के मतदाताओं को अपना नोटिस निस्तारण 20 फरवरी में कराना होगा। क्योंकि मौहल्ला गंगाराम वार्ड 5 दो भागों में बंटा हुआ है। उन्होंने मतदाताओं को विस्तृत जानकारी देते हुए जागरूक किया। अभियान के तहत उन्होंने यह भी कहा कि सभी मतदाता एक दूसरे को नोटिस निस्तारण की तारीख  23 फरवरी याद दिलाने का सराहनीय कार्य करें। और अपने सद्कर्मों से सरकारी कार्यों में सहयोग करें। इस मौके पर नेकी राम,रिंकू,चीनू, अजीत पाल,सौरव,आदि मौजूद रहे।