-
☰
उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को सुरक्षा व हेल्पलाइन नंबरों की दी गई जानकारी
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में तथा प्रभारी डीसीपी महिला सुरक्षा श्रीमती अनुकृति शर्मा के पर्यवेक्षण में ‘मिशन शक्ति 5.0’ (द्वितीय चरण) के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण, महिला सुरक्षा एवं जागरूकता के उद्देश्य से लगातार प्रभावी अभियान संचालित किए जा रहे हैं।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में तथा प्रभारी डीसीपी महिला सुरक्षा श्रीमती अनुकृति शर्मा के पर्यवेक्षण में ‘मिशन शक्ति 5.0’ (द्वितीय चरण) के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण, महिला सुरक्षा एवं जागरूकता के उद्देश्य से लगातार प्रभावी अभियान संचालित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज दिनांक 23.03.2026 को मिशन शक्ति टीम द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्र के स्कूल, कॉलेज, मोहल्लों एवं सार्वजनिक स्थानों पर जाकर महिलाओं एवं बालिकाओं से सीधा संवाद/वार्ता करते हुए उन्हें महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘मिशन शक्ति 5.0’ अभियान, भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित प्रावधान, बाल विवाह निषेध, महिला सशक्तिकरण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान एवं महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों के संबंध में जागरूक किया गया। मिशन शक्ति टीम द्वारा पम्पलेट वितरण के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे डायल-112, महिला हेल्पलाइन-1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076, साइबर हेल्पलाइन-1930, आपातकालीन सेवा-112, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 तथा वन स्टॉप सेंटर-181 आदि के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही उन्हें किसी भी प्रकार की आपात स्थिति या समस्या होने पर बिना झिझक पुलिस से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया तथा उनकी सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक किया गया।
छत्तीसगढ़: कुदरगढ़ महोत्सव में लोक कला और भक्ति का संगम, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा दूसरा दिन
छत्तीसगढ़: पंडो जनजाति की जमीन पर अतिक्रमण का मामला, एसडीएम कोर्ट में सुनवाई जारी
छत्तीसगढ़: तलवार लहराकर धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
छत्तीसगढ़: 40 सदस्यीय स्काउट-गाइड दल राज्य स्तरीय एडवेंचर शिविर के लिए हुए रवाना
मध्य प्रदेश: मुनि पीयूषचन्द्र विजयजी का भव्य नगर प्रवेश, धर्मसभा में दिया आध्यात्मिक संदेश
Trending News: पश्चिम एशिया संकट के बीच अर्जेंटीना बना भारत का सहारा, LPG सप्लाई दोगुनी