Contact for Advertisement 9919916171


उत्तराखंड: वरिष्ठ नागरिकों के लिए नि:शुल्क हेल्थ कैंप एवं सहायक उपकरण जांच

- Photo by : social media

उत्तराखंड  Published by: Harish Upadhyay , Date: 27/02/2026 10:58:29 am Share:
  • उत्तराखंड
  • Published by: Harish Upadhyay ,
  • Date:
  • 27/02/2026 10:58:29 am
Share:

संक्षेप

उत्तराखंड: मांसा देवी गुमानी वाला ऋषिकेश में हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया जिसके अंतरगत एम्स ऋषिकेश के प्रधानमंत्री दिव्यांश केंद्र एवं सनराइज एजुकेशनल एंड कल्चरल एंपावरमेंट सोसाइटी के परस्पर  सहयोग से सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम से वायुश्री योजना के तहत वरिष्ठ नगरीकों के लिए नि:शुल्क सहायक उपकरण प्रदान करने हेतू जांच व परीक्षण प्रक्रिया के कैंप का आयोजन किया गया।

विस्तार

उत्तराखंड: मांसा देवी गुमानी वाला ऋषिकेश में हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया जिसके अंतरगत एम्स ऋषिकेश के प्रधानमंत्री दिव्यांश केंद्र एवं सनराइज एजुकेशनल एंड कल्चरल एंपावरमेंट सोसाइटी के परस्पर  सहयोग से सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम से वायुश्री योजना के तहत वरिष्ठ नगरीकों के लिए नि:शुल्क सहायक उपकरण प्रदान करने हेतू जांच व परीक्षण प्रक्रिया के कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का शुभारंभ मनसा देवी ऋषिकेश के सम्मानित पार्षद श्रीमान विनोद नाथ जी एवं संस्था अध्यक्ष रिंकी भारद्वाज जी द्वारा संयुक्त रूप से किया गयाl  कैंप के अंतरगत लगभग 40 से 50 लोगों की जांच एवं परीक्षण किया गया जो एम्स के डॉक्टर सुश्री दीप्ति डॉ दीपक एवं डॉ आशु के द्वारा किया गयाl सभी आवश्यक एवं कार्य कार्रवाई पूर्ण करने के लगभग एक सप्ताह के बाद सभी को सहायक उपकरण वितरण किया जाएगा l कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कुणाल संदीप उनियाल सरोजनी देवी सुशीला देवी जितेंद्र सिंह ईश्वर चंद्र इत्यादि लोग रहे l